फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIt students known of invention

आईआईटी में हो रहे शोध कार्यों से हुए रूबरू

Fri, 27 Feb 2015 01:45 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
IIt students known of invention

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू ने गुरुवार को इंस्टीट्यूट डे मनाया। गुरुवार से शुरू हुए दो दिवसीय इंस्टीट्यूट डे में संस्थान की सभी प्रयोगशालाएं, वर्कशॉप, लाइब्रेरी आदि आगंतुकों के लिए खुली रहीं।

विज्ञापन

संस्थान के अलग अलग विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा किए जा रहे शोध कार्यों से स्कूली बच्चे रूबरू हुए। इंस्टीट्यूट डे के तहत इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने एंटीना स्ट्रक्चर, एमओएस ट्रांसिस्टर, नैनो स्ट्रक्चर डिवाइस, हाई पावर माइक्रोवेव बनाया था जिसे अवलोकन के लिए रखा गया।
विज्ञापन

 सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया था। उन्होंने अस्सी के प्रदूषण स्तर को भी प्रोजेक्ट के माध्यम से बताया। मैटेरियल साइंस की ओर से नैनो मैटेरियल सिंथेसिस, नैनो कम्पोसिट, सेंसर्स, बायो सेंसर्स पर किए गए शोध को आगंतुकों ने जाना। मैकेनिकल इंजीनियर के छात्रों द्वारा बनाई गई आरसी कार, आरसी प्लेन, वाटर रॉकेट लांचर को देखकर भी स्कूली बच्चे बेहद उत्साहित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. राजीव संगल ने छात्र-छात्राओं के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सत्यब्रत जीत ने बताया कि आगंतुकों के लिए चार हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। स्कूली बच्चों और बाहरियों के लिए शुक्रवार को भी संस्थान खुला रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed