{"_id":"5e0fe5b68ebc3e87fb45a023","slug":"iit-students-beaten-and-snatched-money-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी छात्रों को पीट कर पैसा छीना, छात्राओं से की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी छात्रों को पीट कर पैसा छीना, छात्राओं से की बदसलूकी
Sat, 04 Jan 2020 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Jan 2020 06:39 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : BHU
बीएचयू में बिरला सी चौराहा के पास आईआईटी के दो छात्रों से मारपीट कर बाइक सवार बदमाशों ने पैसा छीन लिया। विरोध करने पर उनके साथ मौजूद दो छात्राओं के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन
इसके बाद बाइक सवार बदमाश चारों को धमकाते हुए भाग गए। इस संबंध में बृहस्पतिवार को लंका थाने में मारपीट, लूट और धमकाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के देवीपुरा निवासी वैष्णव खेतान आईआईटी बीएचयू के छात्र हैं। बुधवार को दोस्तों के साथ नया वर्ष मनाने के लिए वैष्णव अपने दो दोस्तों और दो छात्राओं के साथ सामान खरीदने लंका गए थे।
विज्ञापन
हॉस्टल जाने के दौरान सभी रिक्शा से बिरला सी चौराहा के समीप पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोका। दोनों वैष्णव और उनके साथी की पिटाई कर पैसा छीन लिए।
साथ मौजूद छात्राओं ने विरोध किया तो दोनों ने उनके साथ बदसलूकी की। घटना को लेकर आईआईटी के छात्र और छात्राओं में खासी नाराजगी है। सभी ने लंका पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर में मारपीट और लूटपाट का जिक्र है। मुकदमा दर्ज कर बीएचयू परिसर के हॉस्टल लेन में लगे सीसी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।