फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT student dies due to drowning in Lime Dari Falls

वाराणसी: आईआईटी छात्र की चूना दरी जलप्रपात में डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने

Wed, 04 May 2022 01:33 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 May 2022 01:33 AM IST
सार

बीएचयू आईआईटी में द्वितीय वर्ष का छात्र साहिल भट्टी (19) मंगलवार को अवकाश होने पर अपने 20 सहपाठियों के दल के साथ चूना दरी जलप्रपात घूमने निकला।

विज्ञापन
IIT student dies due to drowning in Lime Dari Falls
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अध्ययनरत आईआईटी के छात्रों का दल मंगलवार को ईद व अक्षय तृतीया के दिन अवकाश होने के चलते लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचा। पानी कम होने के बाद दल चूना दरी के लिए निकल गया। वहां कुंड में नहाते समय पैर फिसलने से गहरे पानी में चले जाने से एक छात्र की डूब कर मौत हो गई।

विज्ञापन


बीएचयू के आईआईटी में द्वितीय वर्ष का छात्र साहिल भट्टी (19) पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गंगानगर मनफूर सिंह थाना लालगढ़ राजस्थान मंगलवार को अवकाश होने पर अपने 20 सहपाठियों के दल के साथ घूमने निकला। दल में 15 छात्र व पांच छात्राएं शामिल थीं। मंगलवार की सुबह क्रूजर वाहन में सवार होकर सभी लखनिया दरी जलप्रपात पर पिकनिक मनाने पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पानी कम होने के चलते सभी विद्यार्थी एक साथ चूना दरी निकल गए। वहां पानी के फुहारों के बीच नहाते-नहाते अचानक कुंड में कूद कर नहाने लगे। इसी दौरान पैर फिसलने से साहिल भट्टी गहरे पानी की दह में चला गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने साथी को डूबते देेख उसे बचाने की हिम्मत किसी सहपाठी ने नहीं दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोताखोरों को साथ लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शाम को शव बरामद किया। जिसे देखते ही आईआईटी के विद्यार्थी फफक कर रो पड़े। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों व बीएचयू प्रशासन को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साथी अंगद ने बताया कि साहिल माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed