{"_id":"5a9abe384f1c1b462c8bb0b7","slug":"iit-bhu-team-participate-first-time-in-abu-robocon","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘एबीयू रोबोकॉन’ में IIT BHU की टीम ने पहली बार की भागीदारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘एबीयू रोबोकॉन’ में IIT BHU की टीम ने पहली बार की भागीदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 03 Mar 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
टीम रोबोकॉन में शामिल आईआईटी बीएचयू के 16 छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के बड़े रोबोटिक्स प्रतियोगिता में से एक ‘एबीयू रोबोकॉन 2018’ में पहली बार आईआईटी बीएचयू की टीम ने हिस्सा लिया। पुणे में एक से तीन मार्च के बीच हुए इस ‘एशिया पैसिफिक रोबोट कांटेस्ट’ के नेशनल राउंड में उन्होंने अपने रोबोटिक्स का कमाल दिखाया।
भले ही उनका चयन सेमीफाइनल के लिए नहीं हो पाया लेकिन टीम ने एक बेहतरीन अनुभव हासिल जरूर किया। आईआईटी बीएचयू के 16 छात्रों की टीम ‘टीम रोबोकॉन’ ने इस बार ‘एशिया पैसिफिक रोबोट कांटेस्ट - एबीयू राबोकॉन 2018’ में हिस्सा लिया।
इस बार रोबोकॉन की थीम वियतनाम के एक लोक खेल पर आधारित थी जिसमें रोबोट्स को एक रिंग के अंदर से शटर कॉक फेंकने थे। पुणे में हुए नेशनल राउंड में 107 कॉलेजों ने हिस्सा लिया। इसमें आईआईटी की टीम भी शामिल थी।
विज्ञापन
एकांश गुप्ता के नेतृत्व में हिमांशु मौर्या, शुभम, सागर अगलावे, पार्थ श्यारा, प्रमोद घुगे, विभोर कंसल समेत अमृतांशु राज, मोहित कुमार, अनुज सिंह, प्रत्युष साहू, मयंक बंसल, रजत खंडेलवाल, आयुष बहल, सचिन सिंघल और विशाल शेखर सिंह इन टीम में शामिल थे।
टीम रोबोकॉन आईआईटी बीएचयू की चौथी टेक्निकल टीम है। एबीयू रोबोकॉन एशिया पेसेफिक स्तर की प्रतियोगिता है, जिसे विभिन्न देशों द्वारा आयोजित किया जाता है। टीम कैप्टन एकांश गुप्ता ने बताया कि
पहली बार विश्व स्तर की इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। हम भले ही सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएं लेकिन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बहुत कुछ सीखने और अनुभव करने का मौका मिला जिसके जरिये अगले साल हम और बेहतर करेंगे।