{"_id":"612d17f9c5bde4722451c949","slug":"iit-bhu-students-will-get-endowment-award-in-memory-of-father-of-additional-chief-secretary-home-avnish-awasthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता की स्मृति में छात्रों को मिलेगा इंडोमेंट अवार्ड, मेटलर्जी विभाग से 1949 में की थी इंजीनियरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू: अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता की स्मृति में छात्रों को मिलेगा इंडोमेंट अवार्ड, मेटलर्जी विभाग से 1949 में की थी इंजीनियरिंग
Mon, 30 Aug 2021 11:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:10 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के मेटलर्जी विभाग से 1949 में इंजीनियरिंग करने वाले आदित्य कुमार अवस्थी की स्मृति में मेधावी छात्र को पुरस्कार देने की योजना शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
iit bhu
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के मेटलर्जी विभाग के मेधावी छात्रों को पुरातन छात्र और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी के पिता आदित्य अवस्थी की स्मृति में इंडोमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। मेटलर्जी अंतिम वर्ष में पहला स्थान हासिल करने वालों को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मंगलवार को आईआईटी बीएचयू के एनी बेसेंट सभागार में इस पुरस्कार की विधिवत घोषणा के साथ ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के मेटलर्जी विभाग से 1949 में इंजीनियरिंग करने वाले आदित्य कुमार अवस्थी की स्मृति में मेधावी छात्र को पुरस्कार देने की योजना शुरू की जा रही है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के पिता की आदित्य अवस्थी की स्मृति में शुरू होने वाले इस पुरस्कार समारोह में आईआईटी कानपुर से बीटेक मनीष कुमार अवस्थी और आईबीएम अमेरिका में निदेशक आशीष कुमार अवस्थी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू निदेशक कार्यालय के पास ही एनी बेसेंट लेक्चर थिएटर में दोपहर 12 बजे से होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन करेंगे। इस दौरान रिसोर्स एंड एल्यूमनी के डीन प्रो. राजीव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन