फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU student molested The student was stripped and photographed

IIT BHU Case: छात्रा के कपड़े उतरवाए तस्वीरें खींचीं, छात्रों ने रखी ये मांगें; पढ़ें अब तक क्या-क्या हुआ?

Thu, 02 Nov 2023 04:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 02 Nov 2023 04:38 PM IST
सार

छात्रा देर रात अपने दोस्त के साथ घूम रही थी तभी आईआईटी बीएचयू परिसर में कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास कुछ बाहरी युवकों ने उनको घेर लिया। छात्र-छात्रा को अलग करके छात्रा के कपड़े उतरवाए और तस्वीरें खींचीं। 

विज्ञापन
IIT BHU student molested The student was stripped and photographed
क्या है बीएचयू का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में एक बार फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा से देर रात छेड़छाड़ की घटना के बाद स्टूडेंट्स में रोष व्याप्त है। करीब दो हजार से ज्यादा छात्र कैंपस में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन


ये है मामला
बताया जा रहा है कि छात्रा देर रात अपने दोस्त के साथ घूम रही थी तभी आईआईटी बीएचयू परिसर में कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास कुछ बाहरी युवकों ने उनको घेर लिया। छात्र-छात्रा को अलग करके छात्रा के कपड़े उतरवाए और तस्वीरें खींचीं। 
विज्ञापन

आरोप है कि छात्रा के साथ मारपीट करके उसका मोबाइल भी छीन लिया। घटना के बारे में जब कॉलेज के छात्रों  को पता चला तो गुरुवार को हजारों छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रों ने रखी ये मांग 
छात्रों ने आरोपी युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने मांग की है कि रात में परिसर में बाहरी वाहन पर रोक लगाई जाए। इसके अलावा सारे परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। साथ ही किसी भी घटना पर सख्त और तुरंत कार्रवाई की जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed