{"_id":"666e89987a05d1a50e0dee6b","slug":"iit-bhu-student-cheated-of-12-lakh-in-varanasi-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime: आईआईटी बीएचयू के छात्र को लगाई 12 लाख रुपये की चपत, जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime: आईआईटी बीएचयू के छात्र को लगाई 12 लाख रुपये की चपत, जालसाजों के खिलाफ केस दर्ज
Sun, 16 Jun 2024 12:14 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:14 PM IST
सार
वाराणसी जिले में साइबर जालसाजों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि दिन-ब-दिन ठगी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में आईआईटी बीएचयू के छात्र को 12 लाख की चपत लगाई है। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : istock
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के बीटेक के छात्र अंश वर्धन को साइबर जालसाजों ने 12 लाख 27 हजार 827 रुपये की चपत लगा दी। प्रकरण को लेकर छात्र की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
बरेली के हंस आश्रम, शास्त्री नगर के मूल निवासी अंश वर्धन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की भिखारीपुर शाखा से एजुकेशन लोन ले रखा है। उनकी फीस दिसंबर 2023 में बैंक की ओर से जारी की गई थी। मार्च 2024 में संस्थान से सूचना मिली कि उनकी फीस अभी तक जमा नहीं हुई है। अप्रैल में उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।
विज्ञापन
कॉल करने वाले ने फीस संबंधी विवरण मांगा और कहा कि एक लिंक भेज रहा हूं। लिंक पर क्लिक करके कॉलेज का विवरण भरना है। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उनकी 15 लाख रुपये की एफडी तोड़ कर 12,27,827 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर लिया गया।
विज्ञापन