फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU outrage of code of conduct before loksabha election 2019

आईआईटी बीएचयू में आचार संहिता का हुआ उल्लंघन, लगा था प्रधानमंत्री का फ्लैक्स

Sat, 30 Mar 2019 06:48 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 30 Mar 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
IIT BHU outrage of code of conduct before loksabha election 2019

वाराणसी के आईआईटी बीएचयू में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। मामले की जानकारी होते ही फ्लाइंग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन वहां उसे कुछ भी नहीं मिला। अधिकारियों ने फ्लैक्स हटवा दिया था। 

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर ऑफिस में डिजिटल इंडिया से संबंधित पीएम नरेंद्र मोदी का फ्लैक्स कई दिन से लगा हुआ था। इस पर रोजाना अधिकारियों की नजर पड़ती थी लेकिन इसे हटवाया नहीं गया था। एसीएम फर्स्ट भगवानदीप ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन


टीम पहुंचने के पहले ही फ्लेक्स हटा दिया गया था। दोबारा गलती होने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। इससे पहले आईआईटी बीएचयू के अधिकारियों से जब इस बाबत बात की गई तो उन्होंने ऐसी किसी जानकारी से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आचार संहिता लागू होने के बाद डायरेक्टर ऑफि स में लगे इस फ्लैक्स को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। आईआईटी बीएचयू के कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं। आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिलते ही फ्लैक्स हटवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed