{"_id":"6112d0f88ebc3efcd4489bac","slug":"iit-bhu-intern-157-students-got-jobs-maximum-package-of-45-97-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में कामयाबीः आईआईटी बीएचयू के 157 विद्यार्थियों को मिली नौकरी, सबसे अधिक 45.97 लाख का पैकेज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में कामयाबीः आईआईटी बीएचयू के 157 विद्यार्थियों को मिली नौकरी, सबसे अधिक 45.97 लाख का पैकेज मिला
Wed, 11 Aug 2021 10:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:01 AM IST
सार
सबसे अधिक 45.97 लाख रुपये का पैकेज मिला है। वहीं, सबसे कम आठ लाख रुपये का पैकेज मिला है।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने कोरोना काल में कामयाबी हासिल की है। यहां इंटर्नशिप करने वाले करीब 157 विद्यार्थियों को अलग-अलग कंपनियों में नौकरी मिली है। सबसे अधिक 45.97 लाख रुपये का पैकेज मिला है। वहीं, सबसे कम आठ लाख रुपये का पैकेज मिला है। कई छात्रों को दो लाख रुपये प्रतिमाह का पैकेज भी मिला है।
विज्ञापन
आईआईटी के छात्र साल दर साल कैंपस प्लेसमेंट में अपनी उपलब्धियों से संस्थान का मान बढ़ा रहे हैं। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के इंचार्ज प्रो. एके अग्रवाल के निर्देशन में पिछले साल 112 छात्रों को नौकरी मिली थी। इस साल इंटर्नशिप करने वाले 157 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
प्री प्लेसमेंट में भी 188 छात्रों को ऑफर मिला है। प्रो. अग्रवाल ने बताया कि इस बार गूगल, प्रॉक्टर एंड गैंबल, सेल्सफोर्स, फ्लिपकार्ट, पीएंडजी, टॉवर रिसर्च, उबर आदि कंपनियों से छात्रों को ऑफर मिले हैं। उन्होंने छात्रों की उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन