फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU Classes will start from 1 August no admission without profile registration Candidates will be welcomed

IIT BHU: एक अगस्त से चलेंगी कक्षाएं, बिना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन दाखिला नहीं; अभ्यर्थियों का होगा स्वागत

Wed, 25 Jun 2025 05:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 25 Jun 2025 05:09 PM IST
सार

JEE Advanced 2025: सभी भावी टेक्नोक्रेट्स को आईआईटी बीएचयू की एकेडमिक और कैंपस की व्यवस्थाओं और बनारस शहर से गहराई से परिचय कराया जाएगा। उनके माता-पिता और परिवार वाले भी साथ होंगे।

विज्ञापन
IIT BHU Classes will start from 1 August no admission without profile registration Candidates will be welcomed
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: जेईई एडवांस्ड से चुनकर आए बीटेक विद्यार्थियों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएंगी। दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 24 जुलाई है। यदि इसे नहीं कराया तो संस्थान की ओर से प्रवेश नहीं माना जाएगा। उसी दिन से आईआईटी का इंडक्शन कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जो कि छह दिनों तक चलकर 30 जुलाई को पूरा होगा। 

विज्ञापन


मंगलवार को आईआईटी बीएचयू ने नए सत्र 2025-26 में बीटेक दाखिले से लेकर कक्षाओं के चलने तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जोसा काउंसिलिंग -2025 की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके पूरे होने के बाद 21 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे से ऑनलाइन प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन का काम होगा। 21 से 23 जुलाई के बीच छात्र-छात्राओं का हॉस्टल में रिपोर्टिंग और बायो मीट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा।
विज्ञापन


24 जुलाई को ही फिजिकल रजिस्ट्रेशन: 24 जुलाई को सुबह 8.30 बजे से 1.30 बजे तक फिजिकल रजिस्ट्रेशन और ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

24 जुलाई को शाम पांच बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। छह दिनों का इंडक्शन कार्यक्रम होगा। 24 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो उसके बाद आईआईटी में प्रवेश नहीं मिलेगा। पहले राउंड की काउंसिलिंग पूरी: अभी जेईई एडवांस्ड परीक्षा - 2025 की काउंसिलिंग चल रही है। 

पहले राउंड का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसमें आईआईटी बीएचयू के कंप्यूटर साइंस का जनरल कटऑफ रैंक 704 से लेकर 1350 तक गया था। सबसे आखिरी जनरल कटऑफ रैंक फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग विभाग का 11300 से लेकर 12976 तक आया था।

शिक्षकों को डिजिटल फ्रेंडली बनाएगा आईआईटी बीएचयू, क्यूआईपी-पीजी प्रमाणन कार्यक्रम की शुरुआत
देश भर के कई शिक्षकों को औद्योगिक क्षेत्र में डिजिटल फ्रेंडली बनाने के लिए आईआईटी बीएचयू में मंगलवार को एआईसीटीई क्यूआईपी–पीजी प्रमाणन कार्यक्रम शुरू किया गया। इसकी अवधि छह महीने की है। संस्थान के प्रिसिजन इंजीनियरिंग हब में कक्षाएं मंगलवार से शुरू हो चुकी हैं। यहां से सीखे शिक्षक अपने- अपने संस्थानों के छात्र-छात्राओं को डिजिटल लर्निंग कराएंगे। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद की ओर से क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम के तहत कार्यक्रम शुरू किया गया है। 

आईआईटी के आठ शिक्षक संचालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यहां पर स्मार्ट मैन्यूफैक्चरिंग के साथ ही नई-नई तकनीक पर कमांड बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का पूरा नाम है- आईओटी और मैन्युफैक्चरिंग : विधियां, प्रक्रियाएं, अनुप्रयोग और तकनीक। इस सर्टिफिकेशन कार्यक्रम में देश के 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से 36 संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं। इनमें से 25 प्रतिभागी पीएचडी धारक हैं। इनकी विशेषज्ञता इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिसिटी इंजीनियरिंग में है।

इंडस्ट्री 4.0 से बढ़ेगी भारत की क्षमता
प्रो. एनके मुखोपाध्याय ने कहा कि इंडस्ट्री 4.0 और उन्नत निर्माण क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। शिक्षकों को आईओटी, ऑटोमेशन और स्मार्ट सिस्टम्स जैसी व्यावहारिक डिजिटल तकनीक से लैस बनाया जाएगा। डीआरडीओ के नोडल डॉ. तपस कुमार नंदी ने कहा कि तकनीक की सहायता से एकेडमिक और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग को बेहतर किया जाएगा।

प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने शिक्षण और अनुसंधान कार्यों को राष्ट्रीय अनुसंधान एवं विकास लक्ष्यों, विशेष तौर पर सामग्री नवाचार और रणनीतिक तकनीक के जैसा ही बनाएं। डॉ. जीएम कार्तिक ने कहा कि यहां पर आए शिक्षकों को मिलने वाला व्यावसायिक विकास, सहयोगात्मक शिक्षण और कौशल हस्तांतरण का अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान उनके विद्यार्थियों और संस्थानों को सक्षम बनाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed