{"_id":"5ecd6a0a8ebc3e90586e7028","slug":"iit-bhu-city-news-vns5268741167","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन ने कराया नई जिम्मेदारी का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन ने कराया नई जिम्मेदारी का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए चल रहे लॉकडाउन में लोग अपने घरों से ही सभी जरूरी काम कर रहे हैं। सभी की कोशिश यही है कि बाहर कम से कम निकला जाए, जिससे संक्रमण का खतरा कम रहे। कई ऐसे अधिकारी है जो लॉकडाउन में घर के साथ-साथ नियमानुसार ऑफिस पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आईआईटी बीएचयू के रजिस्ट्रार डॉ. एसपी माथुर का कहना है कि लॉकडाउन ने नई जिम्मेदारियों का अहसास करा दिया है। जिसका एक अलग अनुभव है।
उनका कहना है कि अब तो सरकारी कार्यालयों में कामकाज शुरू होने के आदेश के बाद ऑफिस में 3 से 4 घंटे तक काम करने के बाद घर से भी हर दिन कार्यों की मॉनिटरिंग हो रही है। घर पर रहने के दौरान भी हर दिन सुबह से ही प्रशासनिक, वित्तीय कार्यों की मॉनिटरिंग से लेकर शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से भी परस्पर संवाद जारी है। बताया कि खुद को इतना व्यस्त रखा गया है कि एहसास नहीं होने दिया कि लॉकडाउन में घर पर हैं। हर दिन घर से ही ऑफिस की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा हैं। आफिस में भी सुबह 10 से 1 बजे तक समय समय पर मिलने वाले मंत्रालय के दिशा निर्देश सहित अन्य जरूरी काम किए जा रहे है।