फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 14th convocation on 16 October list of medalists is being prepared name of chief guest is not decided

IIT BHU: 16 अक्टूबर को 14वां दीक्षांत, मेडलिस्ट की सूची हो रही तैयार; 2000 छात्रों को मिलेंगी उपाधियां

Sat, 30 Aug 2025 10:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 10:09 AM IST
सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में इस बार 2000 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस साल पीपीओ का सबसे बड़ा पैकेज 90 लाख और औसत पैकेज 32 लाख रुपये से ज्यादा है।

विज्ञापन
IIT BHU 14th convocation on 16 October list of medalists is being prepared name of chief guest is not decided
IIT BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू का 14वां दीक्षांत समारोह 16 अक्तूबर को आयोजित किया गया है। मेडलिस्ट और उपाधि धारकों की सूची तैयार की जा रही है। इसबार अनुमान है कि करीब 2000 छात्रों को उपाधियां और 120 से ज्यादा मेडल दिए जाएंगे।

विज्ञापन


21 अगस्त को हुई बैठक में दीक्षांत की तिथि तय की गई थी। वहीं, मुख्य अतिथि का नाम अभी तक तय नहीं हो सका है। बीटेक, एमटेक, आईडीडी, एमफार्मा, एमएससी और बीआर्क के छात्र-छात्राओं को मेडल और उपाधियों से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


2025 में उत्तीर्ण छात्र अब 16 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह में आने की तैयारियां कर रहे हैं। पिछले प्लेसमेंट के तहत सभी नौकरीपेशा हो गए हैं। पिछली बार संस्थान के दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान थे। इसमें काॅलेज के विद्यार्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य कैंपस प्लेसमेंट से पहले 11 लाख का ऑफर
आईआईटी बीएचयू में नया सत्र शुरू होते ही जुलाई महीने में नौकरियों और 2.88 करोड़ के रिसर्च प्रोजेक्ट ऑफर हुए हैं। मुख्य कैंपस प्लेसमेंट से चार महीने पहले जुलाई महीने में ही आईआईटी बीएचयू के 31 छात्र-छात्राओं को प्री प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) और 161 को इंटर्नशिप ऑफर्स मिल गए हैं। इसमें सबसे बड़ा पैकेज 11 लाख रुपये तक गया है। औसत स्टाइपेंड 2.80 लाख रुपये तक रहा। वहीं, इस साल पीपीओ का सबसे बड़ा पैकेज 90 लाख और औसत पैकेज 32 लाख रुपये से ज्यादा है।

जुलाई में आठ प्रोजेक्ट के लिए मिले 2.88 करोड़: जुलाई में ही संस्थान को आठ प्रोजेक्ट पर रिसर्च और रिपोर्ट तैयार करने के लिए 2.88 करोड़ रुपये का फंड मिला है। इसके अलावा सात तकनीक और खोजों के लिए सात अलग-अलग पेटेंट मिले। जुलाई महीने में ही 10 पेटेंट फाइल भी किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed