फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IIT BHU 12th convocation on 6 October 60 meritorious people will get 90 medals

वाराणसी: आईआईटी बीएचयू का 12वां दीक्षांत समारोह छह अक्तूबर को, 60 मेधावियों को मिलेंगे 90 मेडल

Mon, 18 Sep 2023 04:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Sep 2023 04:08 PM IST
सार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बीएचयू के 12वें दीक्षांत समारोह में 60 मेधावियों को 90 पदकों से नवाजा जाएगा। छह अक्तूबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में 1600 छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की जाएंगी। 

विज्ञापन
IIT BHU 12th convocation on 6 October 60 meritorious people will get 90 medals
आईआईटी बीएचयू का 11वां दीक्षांत समारोह (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बीएचयू के 12वें दीक्षांत समारोह में 60 मेधावियों को 90 पदकों से नवाजा जाएगा। छह अक्तूबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में 1600 छात्र-छात्राओं को उपाधियां वितरित की जाएंगी। इसमें 200 से अधिक शोध छात्र शामिल हैं। समारोह में आईआईटी बीएचयू पुरातन छात्र-छात्राओं को एल्युमनस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। चांसलर व डायरेक्टर मेडल के नामों पर इस महीने के अंतिम सप्ताह तक मुहर लग जाएगी।

विज्ञापन


आईआईटी बीएचयू में 12वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समारोह स्वतंत्रता भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके अलग अलग अलग अलग समितियां गठित कर दी गई हैं। मेडल व उपाधि पाने वालों की फाइनल सूची तैयार कराई जा रही है। बीटेक, एमटेक/एमफार्मा, एमएससी समेत शोध छात्रों को मिलाकर करीब 1600 छात्र-छात्राओं को उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन


शैक्षिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. एसबी द्विवेदी के मुताबिक पदक और उपाधि प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की फाइनल सूची सितंबर के अंतिम सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। स्वतंत्रता भवन में आयोजित समारोह का लाइव प्रसारण देश-विदेश में बैठे पुरातन छात्र भी देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के नाम पर चल रहा मंथन

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन का कहना है कि नियमानुसार संस्थान स्तर पर मुख्य अतिथि के नामों पर विचार किया जा रहा है। नाम तय होने के बाद पत्र भेजकर समारोह में शामिल होने की स्वीकृति ली जाएगी। 30 सितंबर तक मुख्य अतिथि का नाम भी तय कर दिया जाएगा। समितियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed