{"_id":"5b2683b84f1c1bca228b604f","slug":"ignou-study-centre-now-open-in-bjp-state-head-native-village","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के गांव में खुला इग्नू का विशेष अध्ययन केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के गांव में खुला इग्नू का विशेष अध्ययन केंद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
डा. सत्यपाल सिंह ने किया बाबा केशवदास शिक्षण समिति का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के पैतृक गांव मिर्जापुर के पक्खनपुर मौजा में रविवार को इग्नू के अध्ययन केंद्र बाबा केशवदास शिक्षण समिति का शुभारंभ हो गया। इसका उद्घाटन किया मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री (उच्च शिक्षा) डा. सत्यपाल सिंह ने।
इस केंद्र में विभिन्न विषयों में स्नातक, परास्नातक के साथ ही बीएड के अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डा. सत्यपाल सिंह न कहा कि जागरूक एवं शिक्षित समाज द्वारा ही सामाजिक कुरीतियों, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग को जीता जा सकता है।
यह अध्ययन केंद्र शिक्षा सबके द्वार के लक्ष्य की दिशा में एक ठोस पहल है और यह ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम हो सकेगा। कहा कि ज्ञान में वह आनंद है जिसे बयान नहीं किया जा सकता। व
विज्ञापन
र्तमान में भारत में जो संसाधन उपलब्ध हैं उससे केवल 25 प्रतिशत छात्रों को ही शिक्षित किया जा सकता है, ऐसी स्थिति में इसका विकल्प इग्नू ही है।

पूर्वांचल के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा
डा. सत्यपाल सिंह ने किया बाबा केशवदास शिक्षण समिति का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि समाज के दबे-कुचले एवं वंचित वर्गों को शिक्षा के जरिये ही विकास की मुख्य धारा में लाया जा सकता है। मिर्जापुर में स्थापित इग्नू अध्ययन केंद्र गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
इस केंद्र से सहजता से शिक्षा प्राप्त कर डिग्री हासिल की जा सकती है। ज्ञानवाणी के माध्यम से सेटेलाइट के जरिये आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की अति शीघ्र व्यवस्था की जाएगी। कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में योगी जी की अगुवाई में देश एवं प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
इससे पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर काशी अतीत एवं वर्तमान विषयक सीडी का विमोचन हुआ। नव प्रवेशी छात्रों को पुस्तक का वितरण किया गया।