फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IGNOU: 3823 students will receive degrees in the convocation ceremony

इग्नू : दीक्षांत समारोह में 3823 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि

Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
IGNOU: 3823 students will receive degrees in the convocation ceremony
वाराणसी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के 38वें दीक्षांत समारोह में 3823 विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। स्नातक में 1235 और स्नातकोत्तर में 2113 विद्यार्थी शामिल हैं। बीएचयू परिसर में क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ. उपेंद्र नभ त्रिपाठी ने बताया कि पांच मार्च को विज्ञान संस्थान के महामना सभागार में आयोजन होगा। क्षेत्रीय कार्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले जेल के आठ कैदियों को भी उपाधि मिलेगी। इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय से वाराणसी सहित आसपास के जिलों में अध्ययन केंद्र चलाए जाते हैं। निदेशक ने बताया कि नई दिल्ली के इग्नू मुख्यालय में मुख्य समारोह में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि होंगे। बीएचयू में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि प्रयागराज के कुलपति प्रो. सत्यकाम मेधावियों में उपाधि का वितरण करेंगे। समारोह में क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी की छात्रा आशना माथुर को बीए इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (बीएपीएएच) में गोल्ड मेडल दिया जाएगा। आशना ने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में बने केंद्र से पढ़ाई की। पांच मार्च को सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह में रोजगारपरक कार्यक्रमों में 352 डिप्लोमा और 123 सर्टिफिकेट के छा़त्र-छात्राएं भी डिग्री लेंगे। महामना सभागार में मंच से विभिन्न पाठ्यक्रमों के 250 छात्र-छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। एमए भगवतगीता, वैदिक, हिंदू अध्ययन पाठ्यक्रम भी जुड़े
विज्ञापन

इग्नू क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक ने पाया कि विश्वविद्यालय में एमए भगवत गीता, एमए ज्योतिष शास्त्र, एमए वैदिक अध्ययन, हिंदू अध्ययन के अलावा पीजी डिप्लोमा वास्तु शास्त्र पाठ्यक्रम को भी जोड़ा गया है। संस्कृत साहित्य में विज्ञान में पीजी डिप्लोमा, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख विषय है। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए भूगोल, भौतिक विज्ञान, जियोइन्फामेंटिक,वायोकेमेमिस्ट्री, केमेस्ट्री और जूलॉजी के रोजगार परक परास्नातक कार्यक्रम भी उपलब्ध कराया गया है। वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article