फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you leave the house on the day of Dev Diwali, you must see the route diversion

देव दीपावली पर वाराणसी में गंगा किनारे के इलाके 'नो व्हीकल जोन' घोषित, शहर के इन दस स्थानों पर है पार्किंग

Sun, 29 Nov 2020 12:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 29 Nov 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
If you leave the house on the day of Dev Diwali, you must see the route diversion
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

देव-दीपावली के दिन शहर में उमडऩे वाली हजारों व लाख की भीड़ को देखते हुए वाराणसी यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। बाहरी गाडिय़ों के लिए  10 पार्किंग स्थल निर्धारित करने के साथ ही आधा दर्जन क्षेत्रों को 'नो व्हीकल  जोन' घोषित किया है। सोमवार की भोर 3 बजे से सुबह 10 बजे और अपराह्न 3  बजे से देव दीपावली कार्यक्रम समाप्ति तक इन क्षेत्रों में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। 

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गंगा किनारे इलाके भदऊं चुंगी से लेकर भैंसासुर घाट, मैदागिन-गौदोलिया, सोनारपुरा, रामापुरा व बेनियाबाग तक और अग्रवाल तिराहा से अस्सी घाट, बैंक आफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी घाट तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन


ये हैं पार्किंग स्थल
बसंता कालेज परिसर, भदऊ चुंगी रेलवे कालोनी, कज्जाकपुरा स्थित संक्रामक रोग अस्पताल परिसर, नेशनल इंटर कालेज आदमपुर परिसर, मच्छोदरी पार्क, टाउन हाल परिसर, बेनियाबाग पार्क, क्वींस कालेज मैदान, संपूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर, प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग सनातन धर्म इंटर कालेज नई सड़क, मजदा सिनेमा परिसर, ईश्वर टावर का बेसमेंट,  पीडीआर माल का बेसमेंट, जयनारायण इंटर कालेज मैदान, बाबा कीनाराम मंदिर के सामने से लेकर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ, एंग्लो बंगाली इंटर कालेज भेलूपुर, अस्सी तिराहा से आगे काली मंदिर से दुर्गा कुंड रोड, अस्थाई पार्किंग व्यवस्था चौकाघाट से अंधरापुल के बीच बांयी लेन पर, लक ड़मंडी से गोलगड्डा सड़क किनारे भदऊंचुंगी से कज्जाकपुरा तक सड़क के किनारे, अमर उजाला कार्यालय से संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्यालय (वीसी रोड) सड़क के किनारे पर भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

If you leave the house on the day of Dev Diwali, you must see the route diversion
रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

राज घाट व सारनाथ कार्यक्रम से 1 घंटे पूर्व डायवर्जन व रोक

  •  रामनगर चौराहा से शहर की तरफ आने वाले सभी वाहनों को सामनेघाट पुल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रामनगर चौराहा से टेंगरा मोड़ की तरफ निकाला जाएगा।
  • सामनेघाट पुल पश्चिमी सेे सभी वाहनों को नगवां चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को हरसेवानंद कालेज की तरफ निकाला जाएगा।
  • रविदास गेट से सभी वाहन को लंका थाना नगवां चौकी की तरफ जाने से रोका जाएगा, इन वाहनों को मालवीय गेट की तरफ से निकाला जाएगा।
  • अमेठी कोठी तिराहा सेवाहनों को रविदास घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रविदास गेट, नगवां चौकी की तरफ निकाला जाएगा।
  • नगवा चौकी से सभी वाहन रविदास गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे, इन वाहनों को सामने घाट की तरफ निकाला जाएगा।
  • बीएचयू मालवीय चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को नरिया तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रविदास गेट की तरफ निकाला जाएगा।
  • भिखारीपुर तिराहा से सभी वाहन को सुंदरपुर चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को बीएलडब्लू की तरफ निकाला जाएगा जो मंडुवाडीह स्टेशन रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • मंडुवाडीह से किसी भी वाहन को ककरमत्ता बीएलडल्यू की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को महमूरगंज की तरफ निकाला जाएगा।
  • लहरतारा से किसी भी प्रकार के वाहन को मंडुवाडीह की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को बउलिया चांदुपर की तरफ निकाला जाएगा।
  • कैंसर हास्पिटल से किसी भी प्रकार के वाहन को लहरतारा ओवर ब्रिज पर नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को लहरतारा ओवरब्रिज के नीचे डायवर्ट कर निकाला जाएगा।
  • विशेश्वरगंज से प्रहलाद घाट राजघाट की तरफ जाने वाले वाहन विशेश्वरगंज तिराहा से आगे नहीं जाएंगे, इन वाहनों को मैदागिन की तरफ निकाला जाएगा।
  • लकडमंडी से सभी प्रकार के वाहन चौकाघाट ओवर ब्रिज केउपर नहीं जा सकेंगे, इन वाहनों को संपूर्णानंद संस्कृत विवि कुलपति आवास की तरफ निकाला जाएगा, जो अमर उजाला तेलियाबाग तिराहा से होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • सोनारपुरा से गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को सोनापुरा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को भेलूपुर चौराहा की तरफ निकाला जाएगा।
  • तेलियाबाग तिराहा से किसी भी प्रकार केवाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को मरी माई मंदिर अंधरापुल की तरफ निकाला जाएगा।
  •   अंधरापुल से किसी भी प्रकार के वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को नदेसर की तरफ निकाला जाएगा


 

वरूणापार का देख लें डायवर्जन
  • नदेसर की तरफ से किसी भी प्रकार के वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अंधरापुल चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
  • पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को कचहरी की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो कचहरी, नदेसर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • पांडेयपुर से कचहरी की तरफ जाने वाले वाहनों को हिमांशु हस्पिटल तिराहा से कचहरी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को मानसिक अस्पताल रोड की ओर से निकाला जाएगा, जो महाबीर मंदिर, यूपी कालेज होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे।
  • गोलघर कचहरी से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
  • भोजूबीर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ निकाला जाएगा, जो पुलिस लाइन चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • गिलट बाजार तिराहा से वाहनों को भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ निकाला जाएगा, जो जेपी मेहता होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  • जेपी मेहता तिराहा से वाहनों को दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं 
  • जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ निकाला जाएगा
  • 23.वाजिदपुर  तिराहा से वाहनों को रिंगरोड पर नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को शहर की तरफ निकाला जाएगा।
  • बाबतपुर से शहर की तरफ आने वाले वाहनों को हरहुआ आने से रोका जाएगा, इन वाहनों को बाबतपुर से बडागांव, कपसेठी रोड पर निकाला जाएगा।
सारनाथ की ओर डायवर्जन
  • ऐढे मुनारी मार्ग से वाहन को सारनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को रिंगरोड पर मोड़ दिया जाएगा।
  • हवेलिया तिराहा से वाहनों को म्यूजियम सारनाथ की तरफ आने से रोका जाएगा,  इन वाहनों को सीधे मोड़ कर हिरावनपुर तिराहा होकर निकाला जाएगा।
  • सारनाथ चौराहा से वाहनों को मंदिर व म्यूजियम सारनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को आशापुर व हवेलिया की तरफ निकाला जाएगा।
  • सारनाथ चौराहा से वाहन को मन्दिर म्यूजियम सारनाथ की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को आशापुर व हवेलिया की तरफ निकाला जाएगा।
  • गाजीपुर से चार व दो पहिया वाहनों को चौबेपुर से ही बलुआ रोड पर निकाला जाएगा, जो जाल्हूपुर होकर चंद्रा चौराहा पंचकोशी मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे या फिर चौबेपुर से ही उन्हें नोनारी से बाबतपुर की तरफ से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed