फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you jump too much, the result will not be good

Varanasi News: ज्यादा उछल-कूद करोगे तो अंजाम ठीक नहीं होगा

Sun, 07 May 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
If you jump too much, the result will not be good
सोनभद्र। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री को फोन पर धमकी दी गई है। अनजान नंबर से फोन करने वाले शख्स ने निकाय चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि प्रचार न करो और न ही ज्यादा उछल-कूद करो, अगर ऐसा करते हो तो इसका अंजाम भुगतना होगा। धमकी के बाद से सहमे भाजपा नेता ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फोन करने वाला श.ख्स कौन है और किस पार्टी से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बिचपई महाल निवासी भाजपा नेता वैद्यनाथ गुप्ता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह भाजपा ओबीसी मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री हैं। शुक्रवार की शाम पौने चार बजे उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से एक फोन आया। इसमें धमकी देते हुए कहा गया कि चुनाव में प्रचार न करो और न ही ज्यादा उछल-कूद करो, अगर ऐसा करते हो तो इसका अंजाम भुगतना होगा। धमकी भरे फोन से डरे-सहमे भाजपा नेता ने अपने साथ साजिश और अप्रिय घटना की आशंका जताते हुए शुक्रवार की देर शाम कोतवाली में तहरीर दिया है। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। हालांकि भाजपा नेता ने किसी पार्टी या प्रत्याशी के शामिल होने से इन्कार किया है। सदर कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed