फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If you don't get e-KYC done, forget the free cylinder.

Varanasi News: ई-केवाईसी नहीं कराई तो मुफ्त सिलिंडर भूल जाएं

Tue, 08 Oct 2024 05:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
If you don't get e-KYC done, forget the free cylinder.
- दिवाली पर मिलेगा मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर, 31 अक्तूबर से पहले ई-केवाईसी कराना अनिवार्य
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। दिवाली से पहले 35 हजार उज्ज्वला लाभार्थियों ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया तो मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर लेना भूल जाए। 31 अक्तूबर से पहले लाभार्थियों को अपना ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। गैस कंपनियों की ओर से एजेंसी संचालक भी डोर-टू-डोर लाभार्थियों का ई-केवाईसी करवा रहे हैं। वहीं, जिन लाभार्थियों ने अपने पते, मोबाइल नंबर बदल दिए, उन्हें ढूंढ़ने में एजेंसी संचालकों को खासी मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं।

दिवाली और होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को एक-एक मुफ्त सिलिंडर देने की घोषणा शासन ने की है। इसमें सिलिंडर लेने वाले लाभार्थी के बैंक खाते में केंद्र सरकार 350 रुपये और प्रदेश सरकार 615 रुपये भेजेगी। यही पैसा देकर लाभार्थी रसोई सिलिंडर ले सकेंगी। जिले में 2.36 लाख उज्ज्वला लाभार्थी हैं। अब तक 35 हजार लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। इस कारण नेशनल पेमेंट कारपोरेशन आफ इंडिया (एनपीसीआई) की वेबसाइट पर लाभार्थी के बैंक खाते से जुड़ी सूचना नहीं दर्ज हो सकी है। एनपीसीआई के जरिये ही लाभार्थियों के बैंक खाते में सब्सिडी की राशि भेजी जाती है। वाराणसी एलपीजी वितरक संघ के अध्यक्ष कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन लाभार्थियों ने अपने पते, मोबाइल नंबर बदल लिए हैं, उन्हें ढूंढ़ने में दिक्कत हो रही है। इन लाभार्थियों को 31 अक्तूबर पर ई-केवाईसी कराना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed