फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If the stadium ground is not repaired in 10 days, we will agitate

स्टेडियम का मैदान 10 दिन में नहीं हुआ दुरुस्त तो करेंगे आंदोलन

Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
If the stadium ground is not repaired in 10 days, we will agitate
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए सिगरा स्टेडियम के मैदान को खराब किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र में कांग्रेस नेताओं ने 10 दिन के अंदर सभास्थल के लिए इस्तेमाल किए गए मैदान को पहले की तरह करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर मैदान को दुरुस्त नहीं किया गया तो कांग्रेसजन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और श्रमदान करके निजी खर्च से मैदान को दुरुस्त कराएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेसजन सिगरा थाने के सामने स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और सिगरा थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री काशी के सांसद हैं उनका आना स्वाभाविक है परंतु उनके आगमन पर संपूर्णानंद स्टेडियम को सभा स्थल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, यह निंदनीय है। सभा के कारण खिलाड़ियों को काफी दिक्कत हो रही है। 15 दिन से अभ्यास बंद है। मैदान तो नष्ट किया ही गया साथ में पेड़-पौधों को भी काटा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, डॉ. राजेश गुप्ता, अनुराधा यादव, अशोक सिंह, डॉ. एचएन सिंह, राजीव कुमार राजू, ऋषभ पांडेय, संदीप पाल, रोहित दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed