फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If prevented from examining students nine hours furore

परीक्षा से रोके जाने पर छात्राओं का नौ घंटे तक हंगामा

Fri, 08 May 2015 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Fri, 08 May 2015 02:27 AM IST
विज्ञापन
If prevented from examining students nine hours furore
परीक्षा से वंचित किए जाने से नाराज बीएचयू के महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जमकर हंगामा किया और पूरे विश्वविद्यालय की नींद हराम कर दी। वाक या गुरुवार का है। आखिरकार नौ घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के आगे विवि प्रशासन को झुकना पड़ा। हालांकि विवि प्रशासन ने शर्त के साथ परीक्षा में शामिल होने की रात 1.20 बजे घोषणा की। इसके बाद छात्राओं का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन


सुबह विश्वविद्यालय प्रशासन ने तो बीए द्वितीय वर्ष की 13 छात्राओं को परीक्षा देने से रोका था मगर उनके समर्थन में हास्टल की छात्राएं भी आ गईं। फिर क्या था, शाम पांच बजे से शुरू धरना-प्रदर्शन रात 1.20 बजे तक जारी रहा। इस दौरान एक छात्रा अर्चना की तबीयत खराब होने पर उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इस अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए वीसी लाज पर देर बैठक हुई। बैठक में कुलपति ने विवि के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्रणा करने के बाद छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बीच का रास्ता खोजा।
विज्ञापन


अटेंडेंस पूरा कराने के लिए स्पेशल क्लास चलाने का निर्णय हुआ। जिन छात्रों की अटेंडेंस कम हैं उन्हें 10 से 12 मई तक अपने विभागाध्यक्ष या डीन को इसकी लिखित जानकारी देनी होगी। साथ ही यह शपथपत्र भी देना होगा कि भविष्य में उनसे ऐसी गलती नहीं होगी। देर रात वीसी लाज पर हुई हाई पावर कमेटी की बैठक में  महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. संध्या सिंह कौशिक, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, चीफ प्राक्टर प्रो. सत्येंद्र सिंह, रजिस्ट्रार केपी उपाध्याय, परीक्षा नियंता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed