फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   If gram pradhan head will not take oath will lost their post in varanasi

यूपी: नव निर्वाचित प्रधान जान लें ये नया निर्देश, नहीं तो जा सकती है प्रधानी

Tue, 25 May 2021 10:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 25 May 2021 10:01 AM IST
सार

इस ऑनलाइन शपथग्रहण के लिए जिले के हर ब्लॉक को कमांड सेंटर बनाया है। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंचायत भवन या सामुदायिक केंद्र में इकट्ठे होकर शपथ लेंगे।

विज्ञापन
If gram pradhan head will not take oath will lost their post in varanasi
पंचायती राज विभाग।

विस्तार

शपथ ने लेने वाले नव निर्वाचित प्रधानों के लिए पंचायतीराज विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई प्रधान शपथ नहीं लेता और शपथ लेने से इनकार करता है तो वहां का पद रिक्त माना जाए। यानी कि ऐसा न करने से प्रधानी चली जाएगी।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण के बाद हस्ताक्षर युक्त शपथ पत्रों की जांच करके ग्राम प्रधानों के शपथ पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी के पास रखें जाएंगे। ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र खंड विकास अधिकारी के पास रखे जाएंगे।
विज्ञापन


इस ऑनलाइन शपथग्रहण के लिए प्रत्येक जिले के हर ब्लॉक को कमांड सेंटर बनाया गया है। जहां खंड विकास अधिकारी इस ऑनलाइन शपथग्रहण की निगरानी करेंगे। नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पंचायत भवन या सामुदायिक केंद्र में इकट्ठे होंगे। जहां पंचायत सचिव इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले लैपटॉप के साथ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में आनलाइन शपथ ग्रहण के लिए समय आवंटित कर दिया गया है। दो-दो घंटे के इस टाइम स्लॉट में एक साथ 353 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वचित प्रतिनिधि पंचायत सचिव की मौजूदगी में ऑनलाइन शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण करने के बाद यह प्रतिनिधि पहले से मुद्रित शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। अपना पूरा नाम लिखेंगे, स्थान का नाम लिखेंगे और तारीख अंकित करेंगे। बाकी बचे प्रधानों को शपथ लेने के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed