फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ICSE 10th Result 2022 Varanasi students did great performance Students were delighted

ICSE 10th Result 2022: वाराणसी के विद्यार्थियों ने किया शानदार प्रदर्शन, दो महीने बाद परिणाम पाकर खुशी से झूम उठे छात्र

Mon, 18 Jul 2022 03:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Jul 2022 03:50 PM IST
सार

 आईसीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम करीब दो महीने बाद रविवार शाम जारी हुआ तो विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। किसी को 98.7 प्रतिशत अंक मिला तो किसी को 90 से 95 प्रतिशत अंक से ही संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
ICSE 10th Result 2022 Varanasi students did great performance Students were delighted
रिजल्ट घोषित होने पर सेंट जोसेफ स्कूल में छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 आईसीएसई 10वीं की परीक्षा का परिणाम करीब दो महीने बाद रविवार शाम जारी हुआ तो विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। किसी को 98.7 प्रतिशत अंक मिला तो किसी को 90 से 95 प्रतिशत अंक से ही संतोष करना पड़ा। वाराणसी जिले में आईसीएसई बोर्ड से संचालित 12 विद्यालयों में इस बार 10वीं परीक्षा में करीब 1900 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

विज्ञापन


पहले सेमेस्टर की परीक्षा में 15 नवंबर से 6 दिसंबर तक हुई थी जबकि दूसरे सेमेस्टर में छात्रों ने 25 अप्रैल से 20 मई तक परीक्षा दी। शाम करीब पांच बजे रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र विद्यालय पहुंचे और प्रधानाचार्य और शिक्षकों का आशीर्वाद लिया। इधर विद्यालय में आयोजित समारोह में सफल छात्रों को सम्मानित भी किया गया। 
विज्ञापन


सेंट स्टीफेंस स्कूल में सौम्या को मिला 92 प्रतिशत अंक
रामनगर। सेंट स्टीफेंस स्कूल रामनगर में सौम्या कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा रुद्रांश कुमार सिंह 91प्रतिशत , रितेश पटेल 90, कुलदीप नारायण सिंह 89 और आमिर हुसैन को 88 प्रतिशत अंक मिला है। विद्यालय की प्रधानाचार्य डा. अनामिका मिश्रा ने बताया कि इस बार परिणाम शत प्रतिशत रहा। उन्होंने सफल छात्रों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट फ्रांसिस की खुशी सिंह को पहला स्थान
सेंट फ्रांसिस स्कूल रामनगर के कुल 157 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। विद्यालय स्तर पर खुशी सिंह 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहले स्थान पर रही। इसके अलावा सिद्धी सिंह 94.67, रौनक सिंह 93.67, शशिप्रकाश मौर्या 93.67,  नीलकमल यादव 92.50, प्राची श्रीवास्तव 92.50 और शिवांश पांडेय 92.33 प्रतिशत अंक के साथ सफल हुए हैं। 

सेंट जांस बीएलडब्ल्यू के 325 छात्र सफल
सेंट जांस स्कूल बीएलडब्ल्यू के कुल 325 छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। प्रधानाचार्य फादर गुरु संथ राज ने बताया कि छात्रा शिवांगी को 98 प्रतिशत, रिचा आनंद को 97.67 प्रतिशत अंक मिला है। इसके अलावा 97.50 प्रतिशत अंक पाकर श्लोक सिंह तीसरे नंबर पर रहे। परीक्षा में पावनी दूबे, सराह फैयाज और कलश सिंह ने भी अच्छे अंक से सफलता अर्जित की है। 

स्मिथ स्कूल के 180 छात्र अच्छे अंक पाकर सफल
सिगरा स्थित डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल में 180 छात्रों ने अच्छे अंकों के साथ सफलता पाई है। प्रधानाचार्य अनीता डे ने बताया कि दीवाक्षी द्विवेदी को 98.70 प्रतिशत, वाफिया जैनब 98.30 प्रतिशत, अमृतेश पांडेय को 98 प्रतिशत अंक मिला है। इसके अलावा हर्षिता मौर्या 97, गौरंगी बनर्जी 96.70, छवि बोथरा ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सेंट जांस लेढ़ूपुर में मुदिता ने मारी बाजी 
आईसीएसई परीक्षा में सेंट जांस स्कूल लेढ़ूपुर की छात्रा मुदिता ने 97.17 प्रतिशत अंक पाकर बाजी मारी। इसके अलावा अशर बशर अंसारी 96.67 और आराध्या द्विवेदी 96.33 प्रतिशत अंक के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। प्रधानाचार्य फादर सुसाई राज ने छात्रों को बधाई दी। कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर में मिले अंकों के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है। 

बाल भारती के छात्रों का शानदार प्रदर्शन 
10वीं की परीक्षा में बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में अक्षरा सेठ ने 88 प्रतिशत, अनमोल जायसवाल 86 और आस्था गुप्ता को 85 प्रतिशत अंक मिला है। विद्यालय के कुल 42 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए। विद्यालय की ओर से छात्रों को बधाई दी गई। 

सेंट जोसेफ शिवपुर के 243 छात्रों ने पाई सफलता
सेंट जोसेफ स्कूल शिवपुर के 243 छात्रों ने सफलता पाई है। प्रधानाचार्य सिस्टर सिजीमोल ने बताया कि परीक्षा में इस बार ऐश्वर्या पांडेय, रिशित और राजश्री सिंह को 97.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके अलावा शाश्वत वर्मा, श्लोक, दिव्या राय आदि ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर संस्था का मान बढ़ाया है। उन्होंने सफल छात्राें को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed