IAS Transfer: VDA उपाध्यक्ष ईशा दुहन बनीं चंदौली की DM, मिर्जापुर, गाजीपुर, और भदोही के जिलाधिकारी भी बदले
शासन ने शनिवार रात 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने शनिवार रात 14 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और भदोही के डीएम भी बदले गए हैं। जिलाधिकारी संतकबीरनगर दिव्या मित्तल को मिर्जापर, भदोही के जिलाधिकारी आर्यका अखोरी को गाजीपुर और वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर निगम अलीगढ़ के नगर आयुक्त गौरांग राठी को भदोही का जिलाधिकारी बनाया गया है। गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई, मिर्जापुर के जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार को पीलीभीत के जिलाधिकारी बनाए गए हैं।
जिलाधिकारी आगरा प्रभु नारायण सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग एवं प्रभारी राहत आयुक्त और सचिव राजस्व विभाग रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के पद पर भेजा गया है।
तेजतर्रार आईएएस के रूप में है ईशा दुहन की पहचान
ईशा दुहन की गिनती तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों में होती है। 2014 बैच की आईएएस अधिकारी ईशा दुहन की डीएम के रूप में यह पहली पोस्टिंग है। इसके पूर्व में सुश्री ईशा दुहन असि. मजिस्ट्रेट के पद पर मेरठ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर वाराणसी, मुख्य विकास अधिकारी के पद पर बुलंदशहर और मेरठ में कार्य कर चुकी हैं। वे फरवरी 2021 से वाराणसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष रहीं।
मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली ईशा दुहन बीटेक बायोटेक्नोलॉजी हैं। ईशा दुहन अपने पापा ईश्वर सिंह दुहन से काफी प्रभावित हैं। ईश्वर सिंह दुहन आईटीबीपी में डीआईजी पद पर तैनात थे। ईशा दुहन में सकारात्मक सोच और दृढ़ निश्चय के साथ कार्य करने की काबिलियत है।