{"_id":"642d9a83aa0d2f9079062893","slug":"i-will-commit-suicide-if-dl-is-not-made-when-police-reached-said-sorry-i-will-not-die-now-2023-04-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: DL नहीं बना तो किया ट्वीट- कर लूंगा आत्महत्या, पुलिस पहुंची तो लिखा- सॉरी अब जान नहीं दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: DL नहीं बना तो किया ट्वीट- कर लूंगा आत्महत्या, पुलिस पहुंची तो लिखा- सॉरी अब जान नहीं दूंगा
Wed, 05 Apr 2023 09:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 05 Apr 2023 09:28 PM IST
सार
ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से दुखी एक छात्र ने बुधवार को ट्वीट किया कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। पुलिस के समझाने पर छात्र ने अपना ट्वीट डिलीट किया। इसके साथ ही फिर ट्वीट किया कि सॉरी अपनी जान नहीं दूंगा।
विज्ञापन
dl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ड्राइविंग लाइसेंस न बनने से दुखी एक छात्र ने बुधवार को ट्वीट किया कि मैं आत्महत्या कर लूंगा। युवक का ट्वीट देखते ही पुलिस हरकत में आई और छात्र का घर खोजते हुए उसके पास पहुंची। पुलिस के समझाने पर छात्र ने अपना ट्वीट डिलीट किया। इसके साथ ही फिर ट्वीट किया कि सॉरी अपनी जान नहीं दूंगा।
विज्ञापन
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी एनसीसी के छात्र ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना तो वह परेशान हो गया। इस पर उसने ट्वीट किया कि वह प्रशासन की कार्यशैली से नाराज है और वह आत्महत्या कर लेगा।
विज्ञापन
ट्वीट के आधार पर पुलिस बुधवार को उसके घर पहुंची तो छात्र ने कहा कि वह परेशान हो गया था। इस वजह से उसने आत्महत्या का ट्वीट किया था। हालांकि पुलिस के समझाने पर छात्र शांत हुआ और अपना ट्वीट डिलीट कर सॉरी लिखा।
विज्ञापन