{"_id":"669341f2aa6870f6900f07b2","slug":"hydrogen-ship-departed-from-ghazipur-will-reach-kashi-today-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गाजीपुर से रवाना हुआ देश का पहला हाईड्रोजन जलयान, आज पहुंचेगा काशी; अधिकारियों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गाजीपुर से रवाना हुआ देश का पहला हाईड्रोजन जलयान, आज पहुंचेगा काशी; अधिकारियों ने की बैठक
Sun, 14 Jul 2024 08:41 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Jul 2024 08:41 AM IST
सार
देश का पहला हाईड्रोजन जलयान गाजीपुर से रवाना हो चुका है। आज वाराणसी के घाटों से होते हुए रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल राल्हपुर ले जाया जाएगा। इसको लेकर स्थानीय अधिकारियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल का जायजा लिया।
विज्ञापन
हाईड्रोजन जलयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश का पहला हाईड्रोजन जलयान गाजीपुर से रवाना हो चुका है। रविवार को नमो घाट पहुंच सकता है। उसके बाद उसे सभी घाटों से होते हुए रामनगर मल्टीमॉडल टर्मिनल राल्हपुर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को इंडियन वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्थानीय अधिकारियों ने मल्टीमॉडल टर्मिनल का जायजा लिया। इस दौरान टर्मिनल के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देशित किया। हाईड्रोजन के लिए बनने वाले प्लांट को लेकर भी अधिकारियों ने बैठक की है।
विज्ञापन
आईडब्ल्यूएआई अधिकारियों के अनुसार जलयान को मल्टीमॉडल टर्मिनल राल्हूपुर में खड़ा कराया जाएगा। अच्छी बात यह है कि जलयान के लिए गंगा में पर्याप्त पानी है। अन्यथा गाजीपुर से वाराणसी का सफर तय करने में जलयान को दो से तीन दिन लगते। जगह-जगह जलयान फंसता।
विज्ञापन
हाईड्रोजन जलयान का संचालन पर्यटन विभाग के जिम्मे होगा। आईडब्ल्यूएआई अधिकारियों के अनुसार हाईड्रोजन जलयान काशी-प्रयागराज के बीच महाकुंभ के दौरान चलाया जाएगा। फिलहाल जलयान के अंदर हिस्से में कई काम होने हैं। सजावट और लाइटिंग पर काम किया जाना है।