{"_id":"5cc027b2bdec225f06010524","slug":"husband-wife-burnt-in-dispute-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दंपति ने खुद को लगाई आग, दोनों ने ससुराल और मायके वालों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दंपति ने खुद को लगाई आग, दोनों ने ससुराल और मायके वालों पर लगाए आरोप
Wed, 24 Apr 2019 02:39 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आपसी विवाद के बाद पति पत्नी ने खुद को आग लगा ली। गंभीर रुप से झुलसे दंपति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं दंपति को बचाने के चक्कर में पत्नी की मां और भाई भी झुलस गए।
विज्ञापन
मऊ जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद खेदूपुरा मोहल्ला निवासी रसीक अहमद (28) पुत्र मोहम्मद इस्राइल ने अपने घर के सामने रहने वाली शमशाद की बेटी सीमा खातून (23) से पांच साल पहले घर से भागकर कोर्ट में शादी की थी। इस विवाह से युवक के परिवार के लोग नाखुश थे।
विज्ञापन
जिसके बाद रसीक और सीमा खातून को घर से बाहर निकाल दिए थे। शादी के कुछ महीनों बाद रसीक और सीमा ने तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी। पिछले चार सालों से तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। 15 दिन पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत के माध्यम से सुलह समझौता हो गया।
विज्ञापन
सीमा खातून अपने ससुराल आ गई और अपने पति रसीक के साथ रहने लगी। रसीक का ससुराल घर के सामने होने के कारण बुधवार की सुबह सीमा अपने मायके चली गई। इस दौरान रसीक भी वहां पहुंच गया।
पति-पत्नी और परिजनों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप
कुछ देर बाद संदिग्ध परिस्थितियों में दोनों आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप झुलस गए। दोनों को बचाने के चक्कर में सीमा की मां रेशमा और भाई महताब गंभीर रूप से घायल हो गए। रसीक का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसे जलाया है और बचाने आई उसकी पत्नी भी आग की चपेट में आ कर गंभीर रूप झुलस गई।
जबकि पत्नी सीमा खातून का आरोप है कि उसे और उसके पति को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी और बीच-बचाव करने आई मां और भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं, परिजनों का कहना है कि दोनों ने आपसी झगड़े में खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध है, जांच कराईइ जा रही है।
जबकि पत्नी सीमा खातून का आरोप है कि उसे और उसके पति को ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर मिट्टी तेल छिड़क कर आग लगा दी और बीच-बचाव करने आई मां और भाई को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
वहीं, परिजनों का कहना है कि दोनों ने आपसी झगड़े में खुद को आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला संदिग्ध है, जांच कराईइ जा रही है।