{"_id":"5b842f2042c79206ed67d95b","slug":"husband-threaten-for-teen-talaq-from-saudi-arabia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पति ने सऊदी अरब से दी तीन तलाक की धमकी, पत्नी ने पीएम-सीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने सऊदी अरब से दी तीन तलाक की धमकी, पत्नी ने पीएम-सीएम से लगाई गुहार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
सऊदी अरब से पति पर फोन से तीन तलाक की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पत्नी ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजा है।
Trending Videos
तील तलाक
यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज निवासी सूफियाना सोमवार को दीवानी न्यायालय अपने मुकदमे के संबंध में आई थीं। वहीं से प्रधानमंत्री को फैक्स किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर प्रार्थना पत्र दिया। उसका निकाह अरमान से हुआ था। उसके तीन बच्चे भी हुए।
teen talaq
आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सूफियाना ने कोर्ट में दहेज उत्पीड़न एवं भरण पोषण के लिए मुकदमा दायर किया था। सूफियाना का कहना है कि शौहर ने कहा मुकदमा न लड़ो और उसे घर ले गया। 21 अगस्त की रात पति व ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे फिर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : amar ujala
वे उसकी जान ले लेते लेकिन शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। ससुराल वालों ने धमकी दी है कि कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जान से मार देंगे। मारपीट की घटना के दो दिन बाद 23 अगस्त को उसका शौहर अरमान सऊदी अरब चला गया और 26 अगस्त को फोन करके उसने तीन तलाक की धमकी दी।
विज्ञापन
triple talaq
- फोटो : सोशल मीडिया
ससुराल वालों द्वारा पीटने की शिकायत उसने शाहगंज पुलिस से की लेकिन वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई और न ही चोटों का मेडिकल कराया। इसके बाद महिला ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।