फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   husband suicide after wife refuse to go with home

ससुराल जाने से पत्नी ने किया इंकार तो पति फांसी के फंदे से झूला

Thu, 12 Oct 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली Updated Thu, 12 Oct 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
husband suicide after wife refuse to go with home
गांव के बाहर पेड़ से लटकती मिली लाश
यूपी के चंदौली जिले के गांव में पत्नी ने सुसराल जाने से इनकार किया तो नाराज पति ने गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने पेड़ से लटके शव को देखा तो शोर मचाया। घटना कोतवाली क्षेत्र के पौरा गांव की है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिर्जापुर जिले के बेलवाड़ी गांव निवासी तेजबली गोड़(25) की शादी धीना थाना क्षेत्र के पई गांव निवासी सरोज गोड़ की पुत्री कविता से पांच साल पूर्व हुई थी।
विज्ञापन


10  दिन पूर्व गर्भवती कविता दो वर्षीय पुत्री नंदनी को लेकर अपने मौसी के घर पौरा गांव आई थी। बुधवार को दोपहर में पति तेजबली ने पत्नी से ससुराल बेलवाड़ी चलने के लिए कहा। पत्नी ने सुसराल जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर तेजबली घर से निकल गया और देर रात तक घर वापस नहीं आया। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह पौरा गांव के लोगों ने रेलवे लाइन किनारे युवक का शव पेड़ पर लटकता देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी ग्रामीणों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed