यूपी: प्रेमी से बात करने पर पत्नी की हत्या, फिर सुबह-सुबह पहुंच गया थाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसके बाद खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गया। जहां उसने बताया कि उसने अपनी की हत्या कर दी है।
वाराणशी के कपसेठी थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव मे प्रेमी से बात करने से नाराज पति ने पत्नी की शुक्रवार की रात चारपाई पर सोते समय गला दबा कर हत्या कर दिया। हत्यारे ने खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर हत्या की जानकारी दी। पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल की निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी महिलापुर गांव का निवासी है। वह मजदूरी करता है, जबकि पत्नी परचून की छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण, पोषण करते थे। शख्स की शादी 2007 में ग्राम धनुआ रामपुर (जौनपुर) निवासी से हुई है।
आरोप है कि पत्नी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह आए दिन बात करती रहती थी। इसी को लेकर पति और पत्नी से आए दिन विवाद भी होता रहता था। शुक्रवार को भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे मे सोने चले गए। रात मे पति ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद पति खुद सुबह में कपसेठी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।