{"_id":"5d1960378ebc3e3c985fd9d2","slug":"husband-marry-her-wife-with-his-lover-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर में प्रेमी के साथ पत्नी तो पति ने कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घर में प्रेमी के साथ पत्नी तो पति ने कराई शादी
Mon, 01 Jul 2019 06:52 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो पिंडरा (वाराणसी)
अमर उजाला ब्यूरो पिंडरा (वाराणसी)
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 01 Jul 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
पति ने कराया पत्नी की शादी
- फोटो : Social Media
पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ घर में ही पकड़ लिया तो दोनों की शादी करा दी। रविवार को यह घटना गड़खड़ा और आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी रही। फूलपुर थाना अंतर्गत गड़खड़ा गांव निवासी युवक की शादी 21 मई 2018 को गाजीपुर जिले के गदाईपुर की युवती से हुई थी।
विज्ञापन
शादी के बाद युवक को पता चला कि पत्नी अपने गांव के ही युवक से प्यार करती है। शादी के बाद भी दोनों की बातचीत और मुलाकात जारी रही तो युवक ने कई बार आपत्ति जताई। इसके बावजूद पत्नी ने प्रेमी से बातचीत और मुलाकात करना नहीं छोड़ा। शनिवार रात प्रेमी उसके घर आया था। इसकी भनक युवक को लगी तो उसने पत्नी और उसके प्रेमी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
रविवार को युवक ने परिवार के लोगों से बातचीत की और पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला किया। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में सिंधोरा राम बाबा मंदिर में युवक ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराई और दोनों को साथ भेज दिया।
विज्ञापन