{"_id":"5d1065508ebc3e6fbe7b7ac0","slug":"husband-know-wife-extra-marital-affair-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : पत्नी का पीछा करते हुए पति को मालूम हुई ऐसी हकीकत, मामला पहुंच गया थाने
Mon, 24 Jun 2019 04:47 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Mon, 24 Jun 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के साथ जो किया उसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ, लेकिन लोगों के बीच यह वाकया चर्चा का विषय बन गया।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका है। आरोप है कि अध्यापिका का एक अध्यापक से प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद होने के बाद भी वह अक्सर गायब रहती है। शुक्रवार को पत्नी स्कूटी से निकली तो उसका पीछा करते हुए पति भी निकल पड़ा।
विज्ञापन
पति ने हिसामपुर के पास एक दुकान के सामने पत्नी की स्कूटी खड़ी देख वहीं इंतजार में बैठ गया। शाम को छह बजे उसकी पत्नी अपने प्रेमी शिक्षक के साथ बाइक से स्कूटी के पास पहुंची तभी पहले से इंतजार में बैठा पति लाठी लेकर दोनों पर टूट पड़ा। उसने पत्नी और उसके प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी। भीड़ तमाशबीन बनी रही।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई। जहां पति और पत्नी दोनों ने कहा कि वे इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते। थाना अध्यक्ष मधु कुमार सिंह ने बताया कि मामला पति पत्नी के बीच विवाद का है। दोनों ने लिखित रूप से समझौता करके कहा कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इस पर दोनों को छोड़ दिया गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया था, जो अब वायरल हो गया है।