यूपी : पत्नी ने मांगा खाना, बदले में पति ने चाकू से फाड़ दिया पेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां पर एक पत्नी ने पति से खाना मांगा तो बदले में उसे मौत मिल गई। पति ने चाकू से अपनी पत्नी का पेट फाड़ कर बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के डीहवा मुहल्ले के रहने वाले गुलजार उर्फ कल्लू की शादी तीन साल पहले जौनपुर के शाहगंज निवासी गुफरान बानो (22) से हुई थी। इनकी एक छह माह की पुत्री खुशनुमा है। इसके पहले गुलजार दो पत्नियों को तलाक दे चुका है और एक पत्नी मर चुकी है।
गुफरान उसकी चौथी पत्नी थी। गुलजार बुनकरी का काम करता है और जो पैसे मिलते उसका वह जुआ खेल जाता। इस बात को लेकर पति-पत्नी में रोज झगड़ा होता था। आसपास के लोगों ने बताया कि शुक्रवार की शाम से ही खाने को लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो रहा था।
रात में गुलजार ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और बेरहमी से उसे मार डाला। गुफरान के हाथ के दोनों पंजों पर भी चाकू के निशान थे और सर पर भी किसी वजनी चीज से वार किया गया। हत्या के बाद रात में कल्लू फरार हो गया। सुबह गुलजार के भाई शेर अली को देर तक घर से किसी के न आने जाने पर शक हुआ।
कमरे में जाकर देखा तो गुफरान का शव नजर आया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर पति की तलाश कर रही है। गुलजार छह भाइयों में तीसरे नंबर पर था। गुफरान की मां की तहरीर पर पति के साथ-साथ, ससुर, सास और देवर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है।
अम्मी हमें अपने पास बुला लो...
गुफरान ने झगड़े के बाद अपनी मां आबिदा को फोन कर झगड़े की बात बताई। साथ ही रोते रोते यह भी कहा था कि अम्मी हमें अपने पास बुला लो। इससे पहले कि गुफरान अपने अम्मी के पास जाती, उसकी हत्या हो गई। बेटी की हत्या की सूचना पाकर आबिदा बेटी रेहान खातून के साथ कोटवा पहुंची। मां ने पुलिस को घटना की सूचना के साथ ही बताया कि पति-पत्नी में अक्सर लड़ाई होती थी, लेकिन यह नहीं पता था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी। गुफरान की बेटी फिलहाल अपनी नानी के पास है।