{"_id":"5dcc01a18ebc3e5b6948148e","slug":"husband-give-triple-talaq-his-wife-fir-filed-against-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: दीवानी न्यायालय के बाहर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: दीवानी न्यायालय के बाहर पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
Wed, 13 Nov 2019 06:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 13 Nov 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
जौनपुर के दीवानी न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आई बीवी को शौहर ने गेट के बाहर तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर लाइन बाजार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर की कॉपी न्यायालय में दाखिल की गई।
विज्ञापन
शादाब बेगम ने लाइन बाजार थाने में केस दर्ज कराया कि उसका निकाह तीन साल पहले अब्दुल मुत्तलीब के साथ हुआ था। अब्दुल व ससुराल के अन्य लोग उसे दहेज में एक लाख रुपये की मांग को लेकर मारते-पीटते थे और प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब उसने अब्दुल व ससुराल वालों के खिलाफ दीवानी न्यायालय में मुकदमा दायर किया। उसी मुकदमे के सिलसिले में 30 अक्टूबर 2019 को जब वह सिविल कोर्ट गेट से बाहर निकलने लगी। तभी उसके शौहर ने उसे रोककर गालियां दीं और कहा कि तुमने मेरे परिवार वालों पर मुकदमा किया है। मैं तुम्हें तलाक देता हूं।
विज्ञापन
Trending Videos
उसने तीन बार तलाक बोलते हुए तलाक दे दिया और कहा कि अब इस समय से तुम मेरी बीवी नहीं हो। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पत्नी की तहरीर पर थाना लाइन बाजार में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। एफआईआर की कॉपी न्यायालय में दाखिल की गई।