वाराणसी: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, पति समेत छह पर मुकदमा, दहेज उत्पीड़न का भी आरोप
सोनभद्र की रहने वाली अंजली की शादी चार साल पहले अरुण के साथ हुई थी। विवाहिता अंजली का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उत्पीड़न के कारण दो साल पहले अपने मायके चली आई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विवाहिता अंजली का आरोप है कि शादी के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उत्पीड़न के कारण दो साल पहले अपने मायके चली आई। इस बीच मौका देख परिजनों ने अरुण की दूसरी शादी कर दी। पत्नी की तहरीर पर पति अरुण, ससुर विनोद विश्वकर्मा, सास गीता ,जेठ दीपक, ननदोई राजेश नंद ज्योति व ननद दीपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
दहेज उत्पीड़न को लेकर पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा
बड़ागांव थाने विवाहिता ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न और मारपीट मामले में पति सहित ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लल्लापुर गांव निवासी राम समुझ पटेल के पुत्री सुरेखा की शादी तीन मई 2019 को भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकट मकोड़ा गांव निवासी श्रीराम पटेल के पुत्र विकास पटेल के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया जाने लगा।
नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज
रवींद्रपुरी में सरेराह महिला से चेन छीनी
रवींद्रपुरी स्थित आचार्य रामचंद्र शुक्ल चौराहे के समीप सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने महिला की चेन छीन ली। कार में बैठने के दौरान लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
चंदौली के दीनदयाल नगर की रहने वाली सुमिता भट्टाचार्या कमच्छा स्थित मायके जाने के लिए कार से जा रही थी। रवींद्रपुरी आचार्य रामचंद्र चौराहे के समीप स्थित दुकान से मिठाई खरीदने के बाद बगल में रेस्टोरेंट में नास्ता करने गईं। वापस रेस्टोरेंट से निकल कर सुमिता अपनी कार में बैठने जा रही थी कि भेलूपुर की तरफ से आए बाइक सवार लुटेरे चेन छीनकर लंका की ओर भाग निकले।
इस दौरान महिला के विरोध के चलते चेन में लगा लॉकेट बदमाश नहीं छीन सके। घटना की सूचना मिलते ही भेलूपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। एसीपी भेलूपुर और इंस्पेक्टर भेलूपुर मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान की जा रही है। एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।