फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband arrested for killing wife

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for killing wife
गोबरहां गांव में विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पति सुभाष यादव को गिरफ्तार किया। विवाहिता के पिता शिवधनी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। वहीं पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि बच्चों को हमेशा पत्नी मारती पिटती थी, मना किया तो फंदे पर लटक जान दे दी। भय के कारण उसके शव को ढाब क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन

चंदौली के बलुआ डेरवा गांव निवासी शिवधनी सिंह की पुत्री जूही उर्फ ऋचा सिंह की शादी गोबरहा गांव निवासी सुभाष यादव के साथ हुई थी। 15 दिसंबर को ढाब क्षेत्र स्थित गोबरहा में अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। चार दिन बाद पिता शिवधनी सिंह ने पुत्री जूही के रूप में शव की शिनाख्त की। इसके बाद दामाद सुभाष यादव सहित ससुराल के नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी के अनुसार पति सुभाष यादव ने पूछताछ में बताया कि पत्नी जूही मेरे बच्चों को बेरहमी से मारती पीटती थी। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानी। एक दिन आक्रोश में आकर उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से दुखी होकर पत्नी ने अपने कमरे में फंदे पर लटक जान दे दी। शव ठिकाने लगाने के लिए उसे ढाब क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed