फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hundred years old temple of Dih Baba went down due to the cutting of the Ganges in chandauli

यूपी: गंगा की कटान के भेंट चढ़ गया डीहबाबा का सौ साल पुराना मंदिर 

Sat, 12 Sep 2020 05:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 12 Sep 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
hundred years old temple of Dih Baba went down due to the cutting of the Ganges in chandauli
डीहबाबा का मंदिर कटान में बहा। - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले में बारिश कम होने से गंगा के जल स्तर में कमी आने लगी है। इससे गंगा कटान में तेजी आ गई है। शुक्रवार की रात कुंडा खुर्द गांव के मल्लाह बस्ती में गंगा के तट पर सौ वर्ष पुराना डीह बाबा का मंदिर गंगा कटान की भेंट चढ़ गया। साथ ही मंदिर से सटा विशाल नीम का पेड़ भी गंगा में गिर गया। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

विज्ञापन

जिले में गंगा कटान बड़ी समस्या है। नियामताबाद, चहनियां और धानापुर ब्लाक के दर्जनों गांव में गंगा कटान प्रति वर्ष सैकड़ों एकड़ भूमि गंगा कटान की भेंट चढ़ जाती है। नियामताबाद विकास खंड के बहादुरपुर, कुंडाखुर्द, कुंडा कला, मवई कला, सहजौर, कुरहना आदि गांवों में पानी के घटाव के साथ मिट्टी का कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन



कुंडा खुर्द गांव के मल्लाह बस्ती में गंगा के तट पर सौ वर्ष पुराना डीह बाबा का मंदिर था। शुक्रवार को आधी रात के वक्त पूरी मंदिर भरभरा कर गंगा नदी में समा गई। मंदिर के समीप स्थित नीम का पेड भी गंगा नदी में समा गया। डीह बाबा मंदिर से सटे ही हनुमान मंदिर और विशाल पीपल का पेड़ है। वह बच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह बस्ती के लोग पूजा करने पहुंचे तो मंदिर गायब मिला। इससे बस्ती के लोगों में दहशत है। गांव के लोगों ने बताया कि इस वर्ष अब तक गांव के दुलारे, विनोद, मान सिह, भानू, विजय की आदि की बोई गई फसल सहित जमीन गंगा में समा चुकी है।

प्रति दिन डेढ़ से दो एकड़ भूमि गंगा में समा रही है लेकिन अब तक न तो कटान रोकने की पहल हुइ और न ही बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बहादुरपुर से मल्लाह बस्ती जाने वाला लिंक रोड का बड़ा हिस्सा गंगा में समा चुका है। यदि जल्द ही दूसरा रास्त नहीं बनाया गया तो गांव में आने के लिए रास्ता भी नहीं बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed