फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Human rights commission will enquiry the BHU violence

राष्ट्रीय महिला आयोग के बाद मानवाधिकार आयोग भी करेगा BHU बवाल की जांच

Mon, 09 Oct 2017 05:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 09 Oct 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
Human rights commission will  enquiry the BHU violence
bhu
छेड़खानी के विरोध में धरना देने वाली छात्राओं पर लाठीचार्ज, मारपीट, आगजनी, बवाल पर बीएचयू प्रशासन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। न्यायिक, मजीस्ट्रियल सहित कई कमेटियों की जांच, राष्ट्रीय महिला आयोग की कड़ाई के बाद अब मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले को संज्ञान में ले लिया है।  
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग की टीम सोमवार से शुरू हो रहे सप्ताह में किसी भी समय यहां आ सकती है। घटनाक्रम की जानकारी के लिए आयोग की टीम यहां छात्र-छात्राओं के साथ ही जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आयोग की टीम दिवाली से पहले अपनी रिपोर्ट तैयार कर लेना चाहती है। मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम कई पहलुओं की जांच पहले ही कर चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ता सोमवार को लंका थाने में तहरीर देंगे। जिलाध्यक्ष विकास सिंह का आरोप है कि कुलपति के इशारे पर ही महामना की प्रतिमा पर कालिख पोतने के प्रयास की भ्रामक खबर फैलाई गई है। तहरीर देकर प्रो. त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed