फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Human Rights Commission seeks report in the case of Dr. T.K. Lahiri, who is admitted to the ICU.

Varanasi News: आईसीयू में भर्ती डाॅ. टीके लहरी मामले में मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 07 Oct 2026 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission seeks report in the case of Dr. T.K. Lahiri, who is admitted to the ICU.
बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती डाॅ. टीके लहरी को थप्पड़ मारने के आरोपों की शिकायत के बाद सीएम कार्यालय के बाद अब मानवाधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। अर्दली बाजार निवासी सुधांशु कुमार सिंह ने इसकी शिकायत आयोग में की थी। आयोग से मामले की जांच करवाकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। बीएचयू में भर्ती डॉ. लहरी को उन्हीं के विभाग के डॉक्टर द्वारा थप्पड़ मारने, गाली देने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत परिजनों ने कुलपति, आईएमएस निदेशक सहित अन्य अधिकारियों से की थी। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के निर्देश पर 10 सदस्यीय जांच कमेटी भी गठित हुई थी। एक महीने तक जांच के बाद कमेटी ने रिपोर्ट कुलपति को दी है। डॉ. अरविंद पांडेय को क्लीन चिट दी गई है। इस बीच सुधांशु सिंह ने जो शिकायत मानवाधिकार आयोग में की थी। उस पर आयोग के अध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। सुधांशु ने बताया कि आयोग से मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed