{"_id":"620d4755425af9682b715a9d","slug":"hult-competition-will-be-online-in-iit-bhu-varanasi-news-vns6389568102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में ऑनलाइन होगी हल्ट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में ऑनलाइन होगी हल्ट प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्रों के लिए हल्ट पुरस्कार प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। नई पीढ़ी को शिक्षा और सामाजिक उद्यमिता के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के बारे में जागरूक करना इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। अपने-अपने स्टार्ट अप के माध्यम से 22 फरवरी तक विद्यार्थी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 27 फरवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
बीएचयू परिसर में हल्ट प्रतियोगिता का आयोजन समिति की कैंपस निदेशक अंशुल सहाय ने बताया कि शुरुआती दौर से शीर्ष की 10 टीमें चुनी जाएंगी। यह टीम तीन विशिष्ट जजों के सामने 27 फरवरी को अपने स्टार्ट अप का प्रदर्शन करेगी। इसमें से उत्कृष्ट टीम बीएचयू ऑन कैंपस विजेता बनेगी जो दुनिया भर में हो रहे हल्ट प्राइज रीजनल समिट्स में से एक में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आगे बढ़ जाएगी।
उन्होंने बताया कि हर मेजबान शहर से एक विजेता टीम तब समर एक्सलेटर पर जाएगी, जहां प्रतिभागियों को मेंटरशिप, सलाहकार और रणनीतिक योजना प्राप्त होगी। क्योंकि वे अपना नया सामाजिक व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोटोटाइप और सेट-अप बनाते हैं। प्रतियोगिता का वैश्विक अंतिम दौर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहां विजेता टीम को बिल क्लिंटन फाउंडेशन की तरफ से एक मिलियन डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। इसमें आईआईटी बीएचयू के विभिन्न विभागों से छात्रों के साथ ही बीएचयू कैंपस से अटल इनोवेशन सेंटर, ईसेल बीएचयू के माध्यम से भी कई छात्रों की टीम ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में पंजीकरण निशुल्क है। प्रिलिम्स तक पहुंचाने वाली सभी टीमों को प्रतियोगिता प्रमाण पत्र दिया जाएगा और अंतिम पड़ाव तक पहुंचने वाली टीमों को हल्ट पुरस्कार संस्थान के मीडिया चैनल से कवरेज मिलेगी जिसे 200 से अधिक देशों में प्रसारित किया जाएगा।