फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   How will the poor fill their stomach, when food is getting rotten from the government in ghazipur up

यूपी: गरीब कैसे भरेगा अपना पेट, जब सरकार से खाने को मिल रहा सड़ा अनाज

Sun, 09 Aug 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Aug 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
How will the poor fill their stomach, when food is getting rotten from the government in ghazipur up
सड़ा गेहूं। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना महामारी ने सबसे बड़ा कहर गरीबों पर ढाया है। रोजगार और मजदूरी छूट जाने से इन गरीबों के परिवार को भर पेट भोजन तक नसीब नहीं हो रहा है। इनके घर में कई-कई दिनों तक चूल्हे ठंडे पड़ जा रहे हैं। ऐसे में गरीबों के लिए सरकार की बनी खद्यान्न आपूर्ति योजना में भी घुन लग चुका है।

विज्ञापन

दरअसल गाजीपुर जिले के सैकड़ों गरीब परिवार को दिया जाने वाला छूट का मासिक राशन भी सड़ा हुआ है। जब इस अनदेखी की पड़ताल की गई, तो नवापुरा में राशन की दुकान पर सरकार एवं कोटेदार के काले कारनामे पर से पर्दा उठ गया। राशन की दुकान में कार्ड धारकों को वितरित किए जाने वाले गेहूं बुरी तरह से सड़ा हुआ पाया गया।
विज्ञापन



सीलन से कीड़े लग चुके गुडवत्ता विहीन गेहूं किसी भी सूरत में खाने लायक नहीं बचे थे। जब इस बावत कोटेदार से पूछा गया तो दो टूक जवाब मिला कि हमें जो राशन सरकारी गोदाम से आवंटित हुआ, उसे बांट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में गरीबों को हर महीने दिए जाने वाले राशन को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो चुका है कि आखिर गरीबी की मजाक सरकार के स्तर से उड़ाया जा रहा या फिर कोटेदारों की खुद के कारस्तानी का काला सच है।

उधर कोटे पर राशन के लिए पहुंचे कार्डधारकों का भी कहना है कि सरकारी कोटे की दुकान से दिया जाने वाला यह राशन खाने लायक नहीं रहता। बदबू भरा गेहूं और चावल बहुत ही मजबूरी में गरीब अपने हलक में उतारने को विवश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed