{"_id":"67000414ef95ddd28b0c7c7d","slug":"how-to-manage-everyone-s-life-this-is-called-life-management-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर किसी की जिंदगी का मैनेजमेंट कैसे हो, इसी का नाम है 'लाइफ मैनेजमेंट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर किसी की जिंदगी का मैनेजमेंट कैसे हो, इसी का नाम है 'लाइफ मैनेजमेंट'
Fri, 04 Oct 2024 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:35 PM IST
सार
मध्यम वर्ग के युवाओं को दिशा प्रदान करेगी पुस्तक 'लाइफ मैनेजमेंट'। बड़े संस्थानों में जाकर पढ़ाई न करने का अब नहीं होगा अफसोस। युवा वर्ग का करेगी मार्गदर्शन।
विज्ञापन
'लाइफ मैनेजमेंट' पुस्तक का विमोचन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गाजीपुर जनपद के बीरपुर गांव के निवासी नवीन कृष्ण राय की पुस्तक 'लाइफ मैनेजमेंट' का आज इंडिया इंटरनेशनल सेंटर नई दिल्ली में लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक 'लाइफ मैनेजमेंट' का हर अध्याय व्यक्ति के दैनिक जीवन की परिस्थितियों पर आधारित एक रोचक किस्से से शुरू होता है, जिसे हास्य के माध्यम से सरलता से समझाया गया है।
विज्ञापन
इस पुस्तक में कलात्मक तरीके से लिखे गए किस्सों के जरिए पाठकों को मनोविज्ञान, दर्शन और मैनेजमेंट से सीख दी गई है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 'नंदू भैया' और 'समझदार सिंह' जैसे प्रसंग पाठकों को बहुत कुछ सिखाते हैं। इस पुस्तक में पंचतंत्र, चाणक्य और सूक्तियों का प्रयोग कर आधुनिक मैनेजमेंट से जोड़ने का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों को पुनः जागृत करने में इस तरह की किताबें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। विशिष्ट अतिथि, नेशनल कंज्यूमर डिस्प्यूट रिड्रेसल कमीशन के अध्यक्ष, जस्टिस ए. पी. शाही ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज का संयोग नवीन के वैराग्य का प्रतीक है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष पद्मश्री राम बहादुर राय ने की। उन्होंने कहा कि इस किताब में जीवन प्रबंधन के 36 सूत्र दिए गए हैं। यह पुस्तक उन लोगों के लिए मैनेजमेंट का ज्ञान प्रदान करती है, जो बड़े संस्थानों में जाकर मैनेजमेंट की पढ़ाई नहीं कर सकते।