फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   house collapes in varanasi ,one died

गायघाट क्षेत्र में जर्जर मकान ढहने से एक की मौत, तीन घायल

Sun, 23 Jul 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 23 Jul 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
house collapes in varanasi ,one died
गाय घाट इलाके में देर रात हादसा, पड़ोसी के मकान की दीवार भी चटकी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के  गायघाट क्षेत्र की लालसुर गली स्थित कैलाश सेठ के जर्जर हुए तीन मंजिला मकान का एक हिस्सा शनिवार की आधी रात बाद भरभराकर ढह गया। मकान में सोये कैलाश (64), उनकी पत्नी विद्या देवी (60), पौत्र राज सेठ (20) और गौतम सेठ (16) मलबे में दब गए।
विज्ञापन


पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला। गंभीर चोट लगने के कारण गौतम सेठ (16) की मौत हो गई जबकि विद्या देवी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कैलाश और राज मंडलीय अस्पताल में भर्ती है। क्षतिग्रस्त मकान का बड़ा हिस्सा लटके होने से स्थानीय लोग उसके कभी भी ढहने की आशंका से दहशत में हैं। परिवार की माली हालत ठीक न होने से जर्जर मकान की मरम्मत नहीं हो पा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साड़ी की गद्दी पर काम करने वाले वाले कैलाश सेठ का परिवार शनिवार की रात सोया हुआ था। रात डेढ़ बजे के लगभग मकान का एक हिस्सा ढह गया। मकान ढहने की तेज आवाज से दूसरे हिस्से में सोए कैलाश के बड़े पौत्र शंकर सेठ की नींद खुली तो वह भागकर बाहर आया। परिवार के लोग मलबे में दबे थे।

तब तक आसपास के लोग भी बाहर निकल आए। सूचना पर कोतवाली इंस्पेक्टर फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे। लगभग डेढ़ घंटे की लंबी मशक्कत के बाद कैलाश, विद्या, राज और गौतम को बाहर निकाला गया।

चारों को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हाईस्कूल के छात्र गौतम को मृत घोषित कर दिया और विद्या की हालत गंभीर देख उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। गौतम के पिता श्यामजी सेठ फेरी लगाते हैं। हादसे से पड़ोसी संतोष भारद्वाज के दो कमरों की दीवार भी चटक गई हैं। 

...तो तब और बड़ा हादसा होता

house collapes in varanasi ,one died
अस्पताल में घायल का चल रहा उपचार - फोटो : अमर उजाला
मकान के जर्जर होने के नाते उसके ढहने की आशंका पहले से थी। पड़ोस के लोग भी मकान की मरम्मत न कराए जाने से चिंतित थे लेकिन माली हालत ठीक न होने से पीड़ित परिवार चाहकर भी मकान की मरम्मत नहीं करा पाया।

बारिश से सीलन के चलते मकान का एक हिस्सा आखिरकार ढह गया। बाकी हिस्सा भी कब ढह जाए, कोई ठीक नहीं। 

घटना की रात परिवार के कुछ सदस्य कबीरचौरा अस्पताल में थे नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। हादसेे में जान गंवाने वाले गौतम सेठ की बहन अंजली के इलाज के सिलसिले में पिता श्यामजी और मां सीमा कबीरचौरा अस्पताल में रुके थे।

मकान के मलबे के कारण पड़ोसी संतोष भारद्वाज के दो कमरे की दीवार भी चटक गई। संतोष ने अपने परिवार को दूसरे मकान में शिफ्ट किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed