फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hotspot

हॉट स्पॉट इलाके में 1784 की जांच,12 का लिया सैंपल

Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
hotspot
वाराणसी। जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हॉट स्पॉट में पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचकर परिजनों के साथ ही 1784 लोगों की स्क्रीनिंग कर घर मे रहने की सलाह दी। इस दौरान 12 लोगों के सैंपल भी लिए। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के निर्देशन में पांडे हवेली में 103, मदनपुरा में 200, काजीपुर खुर्द में 150, काशीपुरा में 120, मुकीमगंज में 113, हरतीरथ में 201, नक्खीघाट 72 और महमूरगंज में 35 लोगों की स्क्रीनिंग की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जैतपुरा में 170, छितुपुरा में 60, पियरी में 110, बजरडीहा 56 , पितरकुंडा में 80 और जयप्रकाश नगर में 70 और बागबरियार में 92, सप्तसागर में 152 लोगों की सैंपल लिए गए। इसके अलावा चोलापुर में पांच जबकि सुजाबाद में संक्रमित मरीजो के सम्पर्क में आने वाले सात लोगो के सैम्पल लिए गए।
विज्ञापन

मोबाइल क्लीनिक में भी 5580 की जांच
मोबाइल फ्लू क्लीनिक में रविवार को 5570 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में 4885 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 62 सामान्य सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार वाले मिले। ग्रामीण में 685 मरीजों की जांच हुई, जिसमें 113 सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार वाले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

केजीएमयू भेजे गए 86 लोगों के सैंपल
वाराणसी। जिले में पॉजीटिव मरीजो के परिजनों और उनके सम्पर्क में आने वाले 86 लोगों के सैंपल रविवार को केजीएमयू लखनऊ में जांच के लिए भेजे गए, अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस से सभी सैम्पल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed