फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hotel - shame full, vehicles are not available even on demanding rent

होटल-लाज फुल, मुंहमांगे किराये पर भी नहीं मिल रहीं गाड़ियां

Thu, 03 Mar 2022 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hotel - shame full, vehicles are not available even on demanding rent
वाराणसी। चुनावी संग्राम के बीच अंतिम रण के लिए दिग्गज नेताओं ने बनारस में डेरा डालना शुरू कर दिया है। सांस्कृतिक और धार्मिक नगरी के लिहाज से पर्यटकों की आवाजाही लगी है, वहीं चुनावी बिसात बिछाने को विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी आना शुरू कर दिया है। लिहाजा, शहर के होटल, गेस्ट हाउस और लॉज फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन

अंतिम समय में प्रचार-प्रसार के लिए मुंहमांगे किराये पर भी नेताओं को गाड़ियां नहीं मिल रहीं हैं। ट्रेवल संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। वहीं तारांकित होटलों का टैरिफ प्लान भी बढ़ गया है। पूर्वांचल का केंद्र होने के चलते पिछले हफ्ते से ही शहर में वीआईपी नेताओं की आवाजाही बढ़ गई है। विभिन्न जिलों में रैली और जनसभा के बाद नेताओं का ठिकाना बनारस ही है। यही वजह है कि होटलों में सभी रूम बुक हो चुके हैं। छोटे-बडे़ सभी होटल, गेस्ट हाउस और लाज, धर्मशाला तक में जगह नहीं मिल पा रही है। पेईंग गेस्ट हाउस तक का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही हाल छोटी और बड़ी गाड़ियों का भी है। टूरिस्ट गाड़ियां भी चुनाव में इस्तेमाल की जा रही हैं। विभिन्न दलों के नेताओं ने क्षेत्र में ताकत झोंकने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को एक-एक गाड़ी सौंप दी है। अभी भी कई गाड़ियों की मांग की जा रही है, लेकिन ट्रेवेल्स संचालक अब हाथ खड़े कर चुके हैं। कुछ गाड़ियां आरटीओ ने मंगवा ली हैं। बनारस होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा ने बताया कि अंतिम चरण चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, वीआईपी का जुटान शहर में होने लगा है। इसके चलते लगभग सभी होटल बुक हो चुके हैं। बनारस टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के अनुसार चुनाव में गाड़ियों की मांग बहुत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर
शहर में छोटे-बड़े लगभग 500 होटल
एक हजार से अधिक गेस्ट हाउस
लगभग 300 धर्मशाला-लाज
200 से अधिक हैं होम स्टे
ट्रेवेल्स की 5000 छोटी-बड़ी गाड़ियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed