{"_id":"5e4ee2338ebc3ef2a3502ec9","slug":"hotel-ramada-seas-on-dj-playing-in-a-loud-voice-after-10-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे वाले बाबू के बेतहाशा शोर की शिकायत पर होटल रमाडा का डीजे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे वाले बाबू के बेतहाशा शोर की शिकायत पर होटल रमाडा का डीजे सीज
Fri, 21 Feb 2020 11:59 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
dj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र स्थित होटल रमाडा में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में डीजे बजाए जाने की सूचना पर एसएसपी निरीक्षण करने पहुंच गए। शिकायत सही मिलने पर डीजे को सीज कराने के बाद बृहस्पतिवार को कैंट इंस्पेक्टर को होटल रमाडा प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि होटल रमाडा स्थित लॉन से रात 10 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजने की शिकायत पीआरबी-112 की टीम को मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर वह खुद निरीक्षण करने पहुंचे। एसएसपी में अनुसार उन्होंने देखा कि केंद्रीय पॉल्यूशन बोर्ड के मानकों का उल्लंघन हो रहा है। इस आधार पर डीजे सिस्टम से संबंधित सामग्री को जब्त कराया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही होटल रमाडा प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश इंस्पेक्टर कैंट को दिया गया है। छावनी क्षेत्र सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से शहर का अति संवेदनशील क्षेत्र है। ऐसे क्षेत्र में नियम और कानून का उल्लंघन क्यों किया जा रहा है। इस संबंध में होटल रमाडा प्रबंधन से कैंट पुलिस अलग से नोटिस जारी कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन