{"_id":"5ed555d38ebc3e909b66b223","slug":"hospital-city-news-vns5278752125","type":"story","status":"publish","title_hn":"इतनी नजदीकी बढ़ा देगी मर्ज, निभाएं दो गज दूरी का फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इतनी नजदीकी बढ़ा देगी मर्ज, निभाएं दो गज दूरी का फर्ज
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की जा रही है, लेकिन हालत यह है कि खुद सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में ही इसका पालन नहीं हो पा रहा है। डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ने और व्यवस्थागत खामियों की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है। सोमवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा में कुछ ऐसा ही नजारा दिखा। महिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर गर्भवती महिलाओं की लंबी लाइन लगी रही। यहां बाहर लोगों के खड़े होने के लिए गोले भी बने हैं, लेकिन मरीज और उनके परिजन सट कर खड़े रहे। ओपीडी में कार्यरत कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी सहित किसी भी जिम्मेदार का इस ओर ध्यान तक नहीं गया।
मरीजों की भीड़ को देखते हुए ओपीडी के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए हैं। कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार से व्यवस्था और कड़ी की जाएगी, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।-डॉ. लिली श्रीवास्तव, प्रमुख अधीक्षक, महिला अस्पताल
मंडलीय अस्पताल के पर्चा काउंटर पर भी लगी रही लंबी लाइन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भी सोमवार को पर्चा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। यहां भी सोशल डिस्टेंसिंग नदारद रही। जन औषधि केंद्र के बगल के पर्चा काउंटर के साथ ही नई ओपीडी के सामने वाले पर्चा काउंटर पर भी मरीज एक दूसरे से बिना दूरी के ही खड़े रहे। लेकिन इस समस्या की ओर किसी का कोई ध्यान नहीं गया कि लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करा कर खड़ा किया जाए। जबकि अधिकारी इसे मानने से इनकार कर रहे हैं। इस बारे में पूछने पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी में लोगों को सोशल डिस्टनसिंग का पालन कराया जा रहा है।