फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Hookah bar was running under cover of restaurant in varanasi

Varanasi: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्काबार, युवा उड़ा रहे थे छल्ले, 8 हिरासत में

Mon, 05 Jun 2023 09:32 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Jun 2023 09:32 AM IST
सार

वाराणसी के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार का संचालन हो रहा है। सारनाथ में लक्ष्मी माता मंदिर सोनातालाब के समीप रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारा गया। छापे की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Hookah bar was running under cover of restaurant in varanasi
रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा था हुक्का बार - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

वाराणसी के लक्ष्मी माता मंदिर सोनातालाब के समीप बहुमंजिला इमारत के बेसमेंट में रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित किए जा रहे हुक्का बार में एसीपी सारनाथ ने फोर्स के साथ छापा मारा। पुलिस के छापे की भनक लगते ही संचालक फरार हो गया। पुलिस मौके से हुक्का, पाइप, मादक पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद कर 8 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


वाराणसी के विभिन्न इलाकों में प्रतिबंध के बावजूद हुक्का बार का संचालन हो रहा है।  सारनाथ क्षेत्र में लक्ष्मी माता मंदिर सोनातालाब के समीप हुक्का बार का संचालन कई महीनों से हो रहा था। हुक्का बार के संचालक की सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एसीपी सारनाथ राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही अफरातफरी मच गई। पुलिस ने  हुक्का पीते हुए आठ लोगों को हिरासत में लिया। एसीपी सारनाथ ने बताया कि आठ हुक्का, 12 पाइप, मादक पदार्थ बरामद किया गया है। हुक्का बार संचालक मौके से भाग गया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने बताया विपक्षी एकता का प्लान, पटना में क्षेत्रीय दलों का महाजुटान जल्द

अचेत मिली युवती को पुलिस ने भेजा घर

गौर गांव स्थित एक महाविद्यालय के समीप रविवार की सुबह एक युवती अचेत मिली। सुबह टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने अचेतावस्था में युवती को देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवती के मुंह पर पानी के छींटे मारी तो वह होश में आई। युवती देखने में मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रही थी। पुलिस की पूछताछ में युवती ने अपना नाम नीतू और पिता का नाम पप्पू निवासी विशुनपुरा (लालपुर ) बताया। युवती गौर गांव में कैसे आई, यह बताने में असमर्थ रही। पुलिस उसे ऑटो में बैठाकर उसके घर भेज दी।
ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी दोषी या निर्दोष; अवधेश राय हत्याकांड में फैसला आज, 32 साल पहले दिनदहाड़े छलनी कर दिए गए थे

बच्चा अगवा करने वाले गिरोह के पांच सदस्य जेल गए

बच्चा अगवा करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह की तीन महिलाओं सहित पांच सदस्यों को रविवार को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। पांचों को झारखंड के कोडरमा से गिरफ्तार कर 60 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस वाराणसी ले आई थी। झारखंड के कोडरमा जिले के जगवीर बरनवाल, गुड़िया देवी, संतोष साव, संगीता देवी और अनुराधा देवी को बीते शुक्रवार को कमिश्नरेट की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पांचों आरोपियों के पास से मिर्जापुर और प्रयागराज से अगवा किए गए दो बच्चे बरामद किए गए थे।

शनिवार को दोनों बच्चों और पांचों आरोपियों को लेकर पुलिस वाराणसी पहुंची। पुलिस के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में झारखंड और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में दबिश जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्त में होंगे। बीते 23 मई से अब तक बच्चा अगवा करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के 15 सदस्यों को झारखंड और राजस्थान से गिरफ्तार कर पुलिस पांच बच्चों को बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed