फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   hookah bar open during partial lockdown in varanasi four men paid challan after police raid

वाराणसीः लॉकडाउन में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने चार युवकों का किया चालान

Sun, 23 May 2021 12:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 12:52 AM IST
सार

पुलिस को सटीक सूचना मिली कि अर्धनिर्मित मकान के अंदर चल रहे हुक्का पार्लर में कई युवक व युवतियां है। सिगरा पुलिस ने दबिश देते हुए हुक्का पार्लर से चार युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं हुक्का र्पालर से सामान भी जब्त कर थाने लाया गया। 

विज्ञापन
hookah bar open during partial lockdown in varanasi four men paid challan after police raid
सिगरा पुलिस ने चार युवकों का कोरोना अधिनियम में किया चालान - फोटो : फाइल

विस्तार

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए वाराणसी  में आंशिक लाकडाउन लगा है लेकिन हुक्का पार्लर "लॉक" नहीं है। सिगरा थाना अंतर्गत महमूरगंज स्थित अर्धनिर्मित भवन में चल रहे हुक्का पार्लर में शनिवार शाम पुलिस ने छापा मारकर चार युवकों को हिरासत में लिया। इस दौरान पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही कई युवक व युवतियां भाग निकलीं।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी को कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान कर छोड़ दिया। महमूरगंज स्थित अर्धनिर्मित भवन में कई माह से अनाधिकृत रूप से हुक्का बार के संचालन की शिकायत सिगरा पुलिस को मिल रही थी। लॉकडाउन के दौरान भी दोपहर से शाम तक युवक व युवतियों का उक्त भवन में आना जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


इसकी सूचना पूर्व में कई बार क्षेत्र के चौकी इंचार्ज को भी मिलती रही। शाम के समय सिगरा पुलिस को सटीक सूचना मिली कि अर्धनिर्मित मकान के अंदर चल रहे हुक्का पार्लर में कई युवक व युवतियां हैं। सिगरा पुलिस ने दबिश देते हुए हुक्का पार्लर से चार युवक को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हुक्का र्पालर से सामान भी जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस के पहुंचने की सूचना पाकर संचालक विक्की गिरी दूसरे रास्ते से भाग निकला। आसपास के लोगों के अनुसार यहां अराजकता का माहौल हो गया था। कम उम्र के लड़के और लड़कियों की जुटान इस हुक्का पार्लर में हो रही थी।

सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि  हुक्का पार्लर में छापा मारकर छित्तपूर निवासी एस जगदाले, जैतपुरा निवासी अल्तमस अंसारी, पियरिया चौकाघाट निवासी अन्नू पाल और जतिन उर्फ लकी निवासी सिगरा को हिरासत में ले लिया गया, जिनका कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान कर छोड़ दिया गया।

पिछले सप्ताह भी हुक्का पार्लर पर मारा गया था छापा

पिछले सप्ताह भी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पुलिस ने सिद्धार्थ अपार्टमेंट के सामने एक गली में रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार में छापा मारकर छह युवकों को पकड़ा था, जिन्हें बाद में कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान कर छोड़ दिया गया था। कोर्ट से प्रतिबंध के बावजूद शहर के अधिकतर इलाकों भेलूपुर, गुरूधाम, अस्सी, कमच्छा, सिगरा, रथयात्रा सहित वरूणा पार इलाकों में हुक्का बार संचालित हो रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed