फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Honor of former PM Lal Bahadur Shastri increased Divyangjans and elderly will get facilities

बनारस में LBS घाट: पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री का बढ़ा मान, दिव्यांगजनों और वृद्धों को मिलेगी सुविधा

Thu, 10 Apr 2025 05:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Apr 2025 05:18 AM IST
सार

बनारस में एक और पक्के घाट का निर्माण कर दिया गया है। इस घाट पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था की गई है। लाल बहादुर शास्त्री घाट काशी नरेश के रामनगर किला के पास स्थित है।

विज्ञापन
Honor of former PM Lal Bahadur Shastri increased Divyangjans and elderly will get facilities
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम से बना पक्का घाट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ghat of Varanasi: योगी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नाम से पक्का घाट बनवाया है। यह घाट उनके पैतृक आवास के समीप गंगा तट पर है। वहीं भाजपा की डबल इंजन की सरकार रामनगर स्थित उनके आवास का पुनरुद्धार करा पहले ही संग्रहालय बनवा चुकी है। 

विज्ञापन


रामनगर स्थित शास्त्री घाट श्रद्धालुओं के लिए अत्याधुनिक सुविधा वाला बनाया गया है। घाट को हेरिटेज लुक देने के लिए चुनार के पत्थरों का इस्तेमाल किया गया है। संभावना है कि अपने प्रस्तावित दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शास्त्री घाट का उद्घाटन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सम्मान में योगी सरकार ने उनके घर के करीब सुविधायुक्त पक्के घाट का निर्माण कराया है। 

उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि शास्त्री घाट के निर्माण में हेरिटेज लुक दिखाने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आसपास के ऐतिहासिक किले और इमारतों से घाट का वास्तुशिल्प मिलता जुलता दिखाई दे। घाट के निर्माण में हेरिटेज लाइट और हरियाली का विशेष ध्यान दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि लगभग 10.55 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण हुआ है। घाट की लम्बाई लगभग 130 मीटर है। घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व घाट पर सीढ़ियों के अलावा दिव्यांगजनों और वृद्धों के लिए रैंप है। शास्त्री घाट काशी नरेश के रामनगर किला के पास स्थित है। किला के पत्थरों से मिलते जुलते चुनार के स्टोन का भी घाट के निर्माण में इस्तेमाल किया गया है। इस पक्के घाट के निर्माण से गंगा पार में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed