फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Home Science courses will not be closed in Agrasen Women's College

वाराणसी: अग्रसेन महिला

Wed, 15 Feb 2023 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Home Science courses will not be closed in Agrasen Women's College
श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में एमए गृह विज्ञान के पाठ्यक्रम के बंद होने की आशंकाओं पर बुधवार को विराम लग गया। अब पांचों शाखाएं बंद नहीं होंगी। काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने प्रबंधक, प्राचार्य और विभागाध्यक्ष के साथ बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया। इस निर्णय से छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है। महाविद्यालय में एमए गृह विज्ञान की पांच शाखाओं को बंद कर दिया गया था। छात्राओं को नया सिलेबस भी दे दिया गया था। इसकी शिकायत छात्राओं ने विद्यापीठ प्रशासन से की थी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बुधवार को प्रबंधक मधु अग्रवाल, प्राचार्य प्रो. मिथिलेश सिंह और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन मिश्रा को वार्ता के लिए आमंत्रित किया था। प्रबंधक, प्राचार्य और विभागाध्यक्ष ने अपनी-अपनी बात रखी। कुलपति ने छात्राओं के हित को ध्यान में रख पांचों पाठ्यक्रम को संचालित करने पर सहमति दी। कुलपति प्रो. एके त्यागी ने बताया कि जो भी पाठ्यक्रम पहले से संचालित हो रहे थे उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। सभी पाठ्यक्रम पहले की तरह से चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed